
भारत जोड़ो यात्रा में मेरठी कांग्रेसी, भारत जोड़ों यात्रा लेकर बुधवार को बागपत पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व संगठन की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संग मेरठी कांग्रेसी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिला व शहर संगठन केअलावा तमाम फ्रंटीयल संगठनों के पदाधिकारी राहुल व प्रियंका संग चल रहे थे। मेरठ के तमाम कांग्रेसी तीन दिन से बागपत में ही डेरा डाले हैं। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बागपत से जानकारी दी कि हरियाणा राज्य तक भारत जोड़ों यात्रा में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ से जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह, पंड़ित नवनीत नागर, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष युसूफ कुरैशी, सलीम खान, सलीम पठान, राकेश मिश्रा, दीपक शर्मा, किशन कुमार किशनी, सतीश शर्मा, आईडी गौतम, हेमंत प्रधान, नसीम कुरैशी, शबी खान, गौरव भाटी, हेमचंद ठेकेदार, जगदीश शर्मा, बबीत गुर्जर, महेन्द्र गुर्जर, अशीष जाटव तमाम सीनियर कांग्रेसी मेरठ से बागपत पहुंचे हुए हैं। इस दौरान मेरठी कांग्रेसियों की मुलाकात केंद्र व राज्य के तमाम बड़े नेताओं से भी हुई। न्होंने बताया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की यूपी में दूसरे दिन बागपत के मवीकलां से शुरूआत हुई। भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण तीन जनवरी से शुरू हुआ है और यूपी में यात्रा ने प्रवेश किया। यात्रा की शुरुआत के लिए राहुल गांधी पैदल जैसे ही मवीकलां पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इनमें अखिलेश प्रताप, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष खाबरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नसीमुददीन सिद्दीकी आदि भी शामिल रहे।