बीना वाधवा के न्यौते पर जुटे भाजपाई

बीना वाधवा के न्यौते पर जुटे भाजपाई
Share

बीना वाधवा के न्यौते पर जुटे भाजपाई, भारतीय जनता पार्टी मेरठ में पंजाबी चेहरा के तौर पर पहचान बना चुकीं कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष बीना वाधवा के निमंत्रण पर तमाम दिग्गज भाजपाई एसजीएम गार्ड पहुंचे। मौका था पीएम मोदी के आह्वान पर विभिषिका के दर्द को महसूस कराने को भारत के बंटवारे पर आधारित एक  कार्यक्रम के आयोजन का। जिसका  शुभारंभ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल ने दीप प्रज्जवल से किया।

पूर्व कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भारत माता के समक्ष दीप जलाया। कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, योगी सरकार में राज्य मंत्री संजीव सिक्का, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल, पूर्व महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, हर्ष गोयल, भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, महामंत्री नितिन बालाजी,  भाजपा महिला मोर्चा छावनी मंडल अध्यक्ष अंजली गुप्ता, नीरज मित्तल, अरविंद मारवाड़ी, विवेक रस्तौगी, मनमोहन भल्ला, गौरव हुरिया, राजकुमार सोनकर समेत तमाम भाजपाई कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता सुनील वाधवा ने किया था, इसलिस पंजाबी समुदाय के तमाम बड़े चेहरे इस मौके पर बीना वाधवा के न्यौते पर यहां पहुंचे थे। बीना वाधवा ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि वह पीएम नरेन्द्र मोदी में देश के विभाजन को लेकर जो दर्द है, वह अहसास उन्हें भीतर तक झंकझोर गया। बड़ा सवाल यही क्या देश का विभाजन जरूरी था। यह किस आधार पर किया गया। वो क्या परिस्थितियां थीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। बीना वाधवा ने बताया कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लेकिन आजादी के बाद देश के बंटवारे से जो जख्म मिले वो आज भी हरें हैं। देश के प्रधानमंत्री की बातों में बंटवारे के दर्द को साफ महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो इस प्रकार के विषयों को जो आम आदमी से सीधे जुड़े हैं, उनको उठाती है। जो विपक्षी दल इसके लिए जिम्मेदार हैं वो अनर्गल प्रचार करते हैं। इस आयोजन के लिए सभी वरिष्ठ भाजपाइयों ने बीना वाधवा की प्रशंसा की।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *