भाजपा चार सौ के पार

भाजपा चार सौ के पार
Share

भाजपा चार सौ के पार, मेरठ कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता दिनेश गोयल ने कहा है कि इस बार भाजपा की चार सौ सीटें आने जा रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक बार फिर देश की जनता नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन चुनाव बाद कहीं नजर भी नहीं आएगा। देश की जनता इंडिया गठबंधन को दफन कर देगी। देश की जनता विकास चाहती है और विकास केवल भाजपा करा सकती है यह देश की जनता ने देख लिया है। यूपी डबल इंजन की सरकार में सूबे भर में धुंआधार विकास हो रहा है। इससे विपक्ष बौखला गया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी रिकार्ड तोड़ सरकार बनाने जा रहे हैं। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से अरूण गोविल भी शानदार जीत दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि सब वह खुद किए गए एक सर्वे के आधार पर कह रहे हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *