भाजपा का माइक्रो डोनेशन कैंप

भाजपा का माइक्रो डोनेशन कैंप
Share

भाजपा का माइक्रो डोनेशन कैंप, भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर द्वारा माइक्रो डोनेशन कैंप का आयोजन कंकरखेड़ा शिव चौक स्थित पायल फ़र्नीचर पर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा नीरज मित्तल एवं महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी रहे। कैम्प में 150 लोगों ने अपना आर्थिक योगदान पार्टी को दिया। मुख्य अथिति पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महामंत्री अरविंद मारवाड़ी एवं अभियान संयोजक रविश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कैंप का उद्घाटन किया। कैप में सभी लोगों को नमो ऐप डाउनलोड कराई गयी। इस अवसर पर राजेश खन्ना, निशांक गर्ग, प. आदेश फोजी, विभोर चौधरी, अमित जयसवाल, ओपी सिंह, अक्षय चौधरी, सुभांशु गौतम, कृष्ण मोहन, संदीप वेद, राजेश अंधेरा, अर्जुन चपरना, जतिन ठाकुर, हर्षित आनंद, रवि कुशवाह आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग ने बताया कि इसको लेकर तमाम कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। संगठन की मजबूती के लिए जितने भी कार्यकर्ता जुटे सभी ने अपने क्षमता के अनुरूप आर्थिक योगदान दिया। उनका कहना था कि हम सभी भाजपा कार्यकर्तओं के लिए पार्टी माता के तुल्य है। सभी पार्टीजन हमेशा संगठन के लिए तैयार रहेंगे। निशांत गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के अन्य कैंप महानगर संगठन के निर्देशानुसार अन्य स्थानों पर भी लगाए जाएंगे। इस संबंध में संगठन के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल जैसा भी निर्णय लेंगे उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। निशांत गर्ग ने कैंप में पहुंचे सभी भाजपाइयों को आभार भी व्यक्त किया।

@BacK Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *