यात्रा से पहले शहीदों को नमन

यात्रा से पहले शहीदों को नमन
Share

यात्रा से पहले शहीदों को नमन, कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के मेरठ भ्रमण से पूर्व सभी कांग्रेसियों ने शहीदों को नमन किया। शहीद स्मारक सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाड़े व पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ,शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने झण्डारोहण व शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।यात्रा के संयोजक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी के नेतृत्व में यात्रा आरंभ हुई। सेवादल के कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रगान व वन्देमातरम गीत गाया गया। प्रदेशीय भारत जोड़ो यात्रा शहीद स्मारक से आरम्भ होकर ,जली कोठी,फैज आम कालिज, महताब सिनेमा,केसर गंज,रेलवे रोड़ चौराहे, डी0एन0 कालिज ईदगाह चौपाल, मेट्रो प्लाजा, शम्भु नगर,मधुबन सिनेमा,टी0पी0नगर, तिराहा,मलियाना फ्लाई ओवर,भोला रोड़ तिराहा,ऋषि नगर,बाइपास, होते हुये आगे बढ़ी।यात्रा में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, धूम सिंह गुजर्र,मोनिन्दर सूद,सलीम खान,रंजन शर्मा,अभिमन्यु त्यागी,नसीम क़ुरैशी, नवनीत नागर, सलीमुद्दीन शाह,विनोद सोनकर,महेन्द्र गुजर्र, अरविन्द तालियांन,पीयूष रस्तोगी, योगी जाटव,महेन्द्र शर्मा,अनिल शर्मा,तरुण शर्मा, सेवादल महिला प्रदेशाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, अनिल देव त्यागी,विनोद मोघा,किरन बाला,सुनीता मंडल,नगमा बेगम, यासर सेफी,नईम राणा,नसीम कुरैशी, के0डी0 शर्मा,दिनेश उपाध्याय, इकरामुद्दीन अंसारी,रुस्तम सैफी, चो0 यशपाल सिंह, राजेन्द्र जाटव,ठा0 सुरेन्द्र सिंह, सुरेंद्र फ़ौजी, बबीता गुजर्र, सुनीता मण्डल, इरशाद पहलवान,राकेश मिश्रा,दीपक शर्मा,रोहताश भैया, परविंदर ईशू शामिल हुए।यात्रा जानी खुर्द के बाद,सिवाल खास में सभा करने के बाद यात्रा गाजियाबाद जाएगी। यात्रा में 9 वर्ष का नैतिक गोयल विशेष रूप से शामिल था। नैतिक गुजरात मे सक्दो किलोमीटर की यात्रा कर चुका है। यात्रा का जली कोठी पर यूसुफ कुरेशी,शहजाद कुरैशी, मोहिउद्दीन गुडू,तेजवीर सिंह ने स्वागत किया। मैट्रो प्लाजा सिथत बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर अवनीश काजला,ज़ाहिद अंसारी,हरिकिशन अम्बेडकर,संजय कटारिया, रविन्द्र सिंह आदि ने माल्यार्पण किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *