भाजपा का निकाय चुनाव शंखनाद

भाजपा का निकाय चुनाव शंखनाद
Share

भाजपा का निकाय चुनाव शंखनाद, भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी पर निकाय चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गयी।मुख्य वक्ता नोएडा विधायक व मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे जिन्होंने निकाय चुनाव सम्बंध में जनप्रतिनिधयों महानगर पदाधिकारियों मंडल प्रभारियों मंडल अध्यक्षो से विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा हमे सर्वप्रथम मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य बहुत ही तन्मयता के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्तायों को साथ लेकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर व नयी वोट बनवाने का काम प्राथमिकता के साथ करते हुए आमजनमानस से जुड़ना है।भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में पूरे दुम खम के साथ उतरेगी। मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि  आगामी सेवा पखवाड़े का कर्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलना है जिसमे सरकार के मंत्री और संघठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 15 दिन में विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से तीन करोड़ से अधिक लोगो के पास पहुचेंगे। अभियानों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, मन की बात का कार्यक्रम, पुष्पांजलि एवं विचार प्रस्तुतीकरण ,स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जल ही जीवन, कैच द रेन ,खादी की खरीद एवं जागरूकता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्वास्थ्य मेला ,प्रबुद्ध बुद्धिजीवी सम्मेलन, कृतिम उपकरण का वितरण कैंप, कोविड टीकाकरण केंद्र पर स्टाल, वृक्षारोपण मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी ,स्वच्छता अभियान शुभकामनाएं अभिनंदन पत्र, टी बी मुक्त राष्ट्र यह सभी अभियान रहेंगे।महानगर से अभियान के प्रमुख महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी महामन्त्री पियूष शास्त्री अरविंद मारवाड़ी, महेश बाली राजकुमार सोनकर को अभियान प्रमुख बनाया गया है।आज की इस बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल कैंट विधायक अमित अग्रवाल एमएलसी सरोजनी अग्रवाल कमल दत्त शर्मा अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ऋतुराज जैन, महामंत्री पीयूष शास्त्री ,राज कुमार सोनकर, महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी ,संजय त्रिपाठी,नरेंदर उपाध्य पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ,जयकरण गुप्ता मीडिया प्रभारी अमित शर्मा पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया महानगर मंत्री सुनील चड्डा गौरव मलिक,विवेक वाजपेयी उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *