बेगम पुल बाजार में भाजपा सदस्यता अभियान

बेगम पुल बाजार में भाजपा सदस्यता अभियान
Share

बेगम पुल बाजार में भाजपा सदस्यता अभियान, MEERUT / शुक्रवार को पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विनीत अग्रवाल शारदा ने बेगम पुल बाजार में भाजपा सदस्यता महापर्व 2024 सदस्यता अभियान चलाया।
भाजपा नेता श्री विनीत अग्रवाल शारदा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय नहीं विश्व के सबसे बड़ी पार्टी है और मोदी जी योगी जी लगातार आम जनता व व्यापारी हित में लगातार काम कर रहे है। सैकड़ो योजनाएं व व्यापारी हित्त में केन्द्र और प्रदेश की सरकार काम कर रही हैं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश का व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार कर रहा है आज रंगदारी लूटपाट बंद हो गई है बदमाश और गुंडई का वातावरण खत्म हो चुका है उत्तर प्रदेश का व्यापार लगातार विकास की ओर अग्रसर है, विनीत शारदा ने कहाँ प्रदेश में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ १० लाख सदस्य बनाएगा, बाज़ारो में व्यापारी भाजपा का सदस्य बड़ी संख्या में बन रहे है, इस अवसर पर बेगम पुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा , उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मंत्री श्रीमती सुधा सेठ ,सुरेंद्र शर्मा राजेश सिंघल ,राजीव सिंघल, राजीव कपूर, अशोक महेश्वरी अरुण रस्तोगी , अतुल बंसल आदि उपस्थित रहे व सदस्य बनाने में सहयोग किया । आज के कार्यक्रममें विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बलराज गुप्ता , वार्ड 52 के पार्षद श्री अजय चंद्रा उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *