छावनी मोर्चा अध्यक्ष की तिरंगा यात्रा

Share

छावनी मोर्चा अध्यक्ष की तिरंगा यात्रा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने शनिवार को पूरे कैंट क्षेत्र में शानदार तिरंगा यात्रा निकाली। इसके अलावा वह मेरठ के शहीद स्मारक गईं व शहीदों को नमन किया। बड़े डाक खाने पर  स्वतंत्रता संग्राम के अमर सैनानियों से जुड़ी घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में संगठन की महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। सभी ने स्वतंत्रा संग्राम के शहीदों को नमन किया। अंजली गुप्ता ने कहा कि यह राष्ट्र हमेशा अपने उन स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी रहेगा जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के लिए दिया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से ही भारत राष्ट्र के लोगों को आजादी मिल सकी। अंजली गुप्ता ने कहा कि देशवासियों को आजादी की कीमत समझाने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहल की। देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से ही संभव हो सका है। देश में भाजपा के अलावा कोई अन्य दल शहीदों सम्मान नहीं करता। उसका प्रमाण भाजपा की ओर से तिरंगा यात्राओं का आयोजन है। उन्होंने भैसाली स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

इसके बाद सदर से तिरंगा यात्रा को शुरू किया, जो कैंट क्षेत्र में घूमी। इससे पहले एक प्रभातफेरी भी कैंट क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने निकाली। इस  प्रभात फेरी के संयोजक राजेश सिंघल जी, डॉक्टर सतीश शर्मा सदस्य कैंट बोर्ड मेरठ, भाजपा महानगर मंत्री अंकित सिंघल, आलोक रस्तोगी , छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कनौजिया,  महामंत्री नितिन बाला,  महामंत्री गौरव हुराया, अमित श्रीवास्तव, छावनी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरीश साहू, उपाध्यक्ष अनुज यादव ,भरत भैया, अनंत जैन, कलेश मेहता, राजेश शर्मा, विकास गुप्ता, अवि गुप्ता,  वार्ड 4 के कैंट बोर्ड सदस्य  नीरज राठौर, वार्ड 7 सभासद धर्मेंद्र सोनकर, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र पासी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गौतम कुमार, वार्ड 3 अध्यक्ष बंटी शर्मा, महानगर महामंत्री डॉली गुप्ता, छावनी मंडल अध्यक्ष अंजली गुप्ता, मंत्री आकांक्षा कनोजिया और छावनी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपास्थित रहे ।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *