उद्योग व्यापार मंडल की तिरंगा यात्रा

उद्योग व्यापार मंडल की तिरंगा यात्रा
Share

उद्योग व्यापार मंडल की तिरंगा यात्रा, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली-बाजारों में हुआ भव्य स्वागत-जगह-जगह की गई जबरदस्त पुष्प वर्षा मेरठ  में शनिवार 13 अगस्त 2022 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मेरठ ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा मेरठ के प्रमुख बाजारों में स्कूटर मोटर साइकिलों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर निकाली गई। तिरंगा यात्रा न्यू मोहनपुरी व्यापार मंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर फूल बाग चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा, गुलमर्ग तिराहा, बुढ़ाना गेट, छतरी वाला पीर, घंटाघर,रेलवे रोड चौराहा, गंगा मोटर कमेटी से मुड़कर सदर बाजार होते हुए फव्वारा चौक से आबूलेन, बेगम पुल चौराहा, पीएल शर्मा रोड और बेगम बाग होते हुए वापिस मोहनपुरी कार्यालय पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का फूलबाग चौराहा, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, जलीकोठी, सदर बाजार, बेगमपुर, पीएल शर्मा रोड पर भव्य स्वागत हुआ।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित श्री मुकेश गर्ग खरखोदा ,प्रांतीय मंत्री, श्री गौरव गोयल मलियाना प्रांतीय मंत्री, श्री मुकेश गर्ग मंडल महामंत्री, श्री राजकुमार त्यागी जिला अध्यक्ष , रामअवतार बंसल जिला महामंत्री, दुर्गेश मित्तल महामंत्री मेरठ कैंट विधानसभा निशांक अग्रवाल कानूनी सलाहकार, शोभित भारद्वाज मंडल अध्यक्ष युवा, इमरान इलाई अध्यक्ष मवाना ,हाजी सरफराज महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,नयाब रिजवी अन्य सैकड़ों व्यापारी,मुख्य रूप से उपस्थित थे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *