भाजपा नेता ने बंधवाई एक हजार राखी

भाजपा नेता ने बंधवाई एक हजार राखी
Share

भाजपा नेता ने बंधवाई एक हजार राखी, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने एक हजार महिलाओं से राखी बंधवाईं। श्रीराम पैलेस दिल्ली रोड मेरठ पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुटीं।  बहनों ने कमल दत्त शर्मा जी को रक्षा सूत्र बांधा l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह सह संगठन मंत्री भाजपा,  राज्यमंत्री  सोमेन्दर तोमर, दिनेश खटीक व संजीव जैन सिक्का, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल वअश्वनी त्यागी, मुकेश सिंहल महानगर अध्यक्ष, विमल शर्मा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहें l सभी बहनों को कमल दत्त शर्मा ने एक मिठाई का डिब्बा, तिरंगा व उपहार भेंट किए।  कमल दत्त ने इस साल पांच हजार राखी बंधवाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि मेरी बहनों के साथ कोई परेशानी आती है तो उस परेशानी में मैं स्वयं सबसे आगे रहूंगा l   सभी बहनें राष्ट्रीय ध्वज को भी रक्षा सूत्र बंधेगी, और देश की रक्षा करने का प्रण लेंगे l राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा है कि रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। कर्मवीर  ने कहा हर घर तिरंगा हर जन तिरंगा, तिरंगे क़ो भी रक्षा सूत्र बांधना हैं मन से रक्षा सूत्र बाँधने से देश क़ी रक्षा करनी उन्होंने आगे कहा कि भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही प्राचीन काल से मनाया जाता रहा है जब सिकंदर ने 300 ईसा पूर्व भारत पर आक्रमण किया था उस समय भारत के राजा पोरस थे सिकंदर की पत्नी जानती थी कि राजा पोरस बहुत बहादुर है और वह सिकंदर को मार देगे l सिकंदर की पत्नी यहां के रक्षाबंधन के पर्व को जानती थी उसने भारत के राजा पुरु के लिए के लिए एक राखी भेजी। राजा सिकंदर की पत्नी जानती थी कि राखी पाने के बाद राजा पोरस उनके पति को नहीं मारेंगे। ऐसा ही हुआ भी। कर्मवीर ने रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाइयां दी l कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथिगणों ने भी सभी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की बधाई दी तथा घर-घर तिरंगा की शुभकामनाएं भी सभी को दीं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *