भाजपा सरूरपुर मंडल की बैठक

भाजपा सरूरपुर मंडल की बैठक
Share

भाजपा सरूरपुर मंडल की बैठक, भाजपा सरूरपुर मंडल मेरठ की बैठक नंदी फार्म हाउस भूनी में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा रहे। इस बैठक में भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को मंडल के पदाधिकारियों के साथ साझा किया। आदेश फौजी ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। विश्व में भाजपा से बड़ा कोई दूसरा राजनीतिक संगठन नहीं है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही देश को उसका खोया हुआ गौरव लौटा सकती है। भाजपा जब राष्ट्रवाद की बात करती है तो कुछ विपक्षी दलों को यह चुभता है। लेकिन भाजपा राष्ट्र और राष्ट्र के लोगों के साथ खड़ी है। भाजपा सभी को साथ लेकर चलने की बात करती है।विपक्षी दल केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। लेकिन अब देश के लोग विपक्षी दलों के बहकाबे में आने वाले नहीं है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लोगों के लिए भाजपा प्रथम है। पूरा देश आज भाजपा के साथ है। इस मौके पर सरूरपुर मंडल की बूथ सशक्तिकरण की बैठक की गई जो आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम था जिसमें जिला अध्यक्ष विमल शर्मा की उपस्थिति रही एवं जिला अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रही 348 योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं सिवाल खास विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनिंदर पाल  की हार पर मंथन किया और केंद्र और प्रदेश सरकारों के द्वारा चल रही योजनाओं को गांव गांव पहुंचाने का संकल्प लिया इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को मंडल के पदाधिकारियों के साथ साझा किया एवं 2024 के चुनाव को कैसे जीतना‌ है इस विषय पर चर्चा की जिसमें मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा ,आदेश कसाना ,लोकेंद्र करनावल, हिमांशु त्यागी,सुमित गौरव वशिष्ट , प्रदीप शर्मा,आदि साथी मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *