बर्थडे पर विभूति रस्तौगी का पौधारोपण

Share

बर्थडे पर विभूति रस्तौगी का पौधारोपण, केडीएफ सचिव विभूति रस्तोगी ने अपना जन्मदिन 5 पौधे लगाकर मनाया। उन्होंने  शास्त्री नगर के सेक्टर-2 के सद्भावना पार्क में जामुन, अमरूद सहित 5 फलदार पौधे लगाए गए।  क्रांतिभूमि मेरठ में बीते 5 सालों से शिद्दत के साथ पौधारोपण करके प्लास्टिक मुक्त भारत चलाने वाली प्रसिद्ध संस्था कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) हर खुशी को पर्यावरण के साथ साझा करती है। इसी कड़ी में संस्था के राष्ट्रीय सचिव विभूति रस्तोगी ने अपना जन्मदिन बेहतर पर्यावरण व प्लास्टिक फ्री इंडिया के संदेश के साथ मनाया। जन्मदिन पर शास्त्री नगर के सेक्टर-2 स्थित सद्भावना पार्क में जामुन, अमरूद सहित 5 फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर पौधारोपण करने के लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष करुणेश नन्दन गर्ग, भाजपा उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर, पार्षद वीरेंद्र शर्मा बिल्लू, व्यापार संघ के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल अट्टू, मिथिलेश वत्स, आशीष वत्स, मुनीश शर्मा, KDF चेयरमैन सुनीता रस्तोगी, KDF अध्यक्ष एडवोकेट हिना, सह-सचिव आरती सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों को प्लास्टिक फ्री इंडिया का संदेश देते हुए केडीएफ के कपड़े के थैलों को भेंट किया गया। ताकि वे सभी आम जनमानस में केडीएफ के प्लास्टिक फ्री इंडिया के संदेश को मजबूती के साथ पहुंचाए। इस मौके पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष करुणेश नन्दन गर्ग, भाजपा उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी सरदार सरबजीत सिंह कपूर, पार्षद वीरेंद्र शर्मा बिल्लू ने कहा कि केडीएफ मेरठ में बेहतर पर्यावरण व पौधारोपण के लिए बीते 5 सालों से न केवल लगातार सक्रिय है बल्कि प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान को भी बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है। प्लास्टिक फ्री इंडिया के संस्था गरीब महिलाओं से कपड़े के थैले सिलवाकर मुफ्त वितरित कर रही है। अभी तक 22 हज़ार से अधिक कपड़े के थैले वितरित किये जा चुके हैं। विभूति रस्तौगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों को संदेश दिया कि जब भी गुठली वाला फल खाएं तो उसकी गुठली बजाए डस्टबिन में डालने के संभाल कर रख लें।  शहर से बाहर जाएं तो उन गुठलियां को हइवे के किनारे मिट्टी में बिखर दें।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *