सपाइयों की साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि

सपाइयों की साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि
Share

सपाइयों की साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि, समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव  की धर्मपत्नी  साधना गुप्ता के आकस्मिक निधन पर मेरठ सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी।  इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर पूर्व पार्षद दल नेता एवं संस्थापक सदस्य मेरठ  अफजाल सैफी पूर्व पार्षद हाजी आदिल अंसारी पूर्व पार्षद वसीम गाजी पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह धीरे भैया पूर्व पार्षद र हाजी सरताज कुरेशी पूर्व पार्षद कसम उद्दीन सैफी पूर्व पार्षद शहजाद अब्बासी पूर्व पार्षद हां जी आसिफ पूर्व पार्षद सोहन लाल एडवोकेट पूर्व पार्षद नरेश मलिक पूर्व पार्षद राम दत्त शर्मा पूर्व पार्षद सुनील सिंह पूर्व पार्षद मुस्तकीम मलिक पूर्व पार्षद संगीता राहुल पूर्व पार्षद आंचल राहुल व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी अन्नान सैफी पूर्व पार्षद हिफजुल रहमान अंसारी पूर्व पार्षद महमूद इकबाल कस्सार पूर्व पार्षद शमसुद्दीन कुरेशी पूर्व पार्षद शाहिद पहलवान वसीम राहुल आदिल सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

पानी आपूर्ति रहे सुचारू:

,-सपा के पूर्व पार्षद अफजाल सैफी ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन से बकरा ईद के मौके पर पूरे महानगर में जलापूर्ति सूचारू बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर सफाई आदि की भी समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि शहर के मुस्लिम आबादी वाले या फिर शहर के पुराने इलाकों में जहां अधिक आबादी हैं वहां कूडा उठाने के लिए तीन दिन तक अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जलापूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। कुर्बानी करने वालेां को पानी की अधिक जरूरत होती है। उनकी जरूरत का ध्यान रखा जाए।उन्होंने कुर्बानी करने वालों से अपील की है कि खुले में कुर्बानी न की जाए। किसी की भी भावना आहत न हों। कुर्बानी का पर्व है, इसलिए शांति व भाईचरा बनाए रखें। यह पर्व हमे इसी बात का शिक्षा भी देता है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *