रोटरी मेरठ महान का वृक्षारोपण

रोटरी मेरठ महान का वृक्षारोपण'
Share

रोटरी मेरठ महान का वृक्षारोपण, देश ही नहीं दुनिया भर में उपकार के कार्यों के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाले रोटरी क्लब की मेरठ महान की इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार को पंचवटी ग्रुप आफ इंस्टीटयूट में वृक्षारोपण किया ताकि मेरठवासियों को प्राण वायु मिल सके। मेरठ के लोग स्वच्छ हवा में सांस ले सकें। इन दिनों वृक्षरोपण सप्ताह चल रहा है। मेरठ ही नहीं प्रदेश भर में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अभियान में खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनट के तमाम मत्रियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। पिछले दिनों मेरठ में योगी कैबिनेट के मंत्री सुरेश खन्ना भी आए और वृक्षारोपण किया। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के वृक्षारोपण व पौधारोपण के अभियान को आगे बढ़ते व सीएम के पौधारोपण अभियान को बल देते हुए रोटरी क्लब मेरठ महान की ओर से भी लगातार अभियान जारी है। शनिवार को भी वृक्षारोपण किया गया। इसमें रोटरी क्लब मेरठ महान के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, सेक्रेटरी सीनियर पैथालाजिस्ट डा.केपी सैनी, रोटेरियन आदित्य गुप्ता व विकास जैन का सहयोग उल्लेखनीय है। इन सभी रोटेरियन ने मेरठ शहर के लोगों को संदेश दिया कि वृक्षारोपण अवश्य करें। वृक्षारोपण हमारे खुद के लिए भी बेहद जरूरी है। चारों ओर हरे भरे पेड़ काट दिए गए है। वन क्षेत्र कम हो गया है। यदि वन क्षेत्र को नहीं बढ़ाया गया तो तमाम वन्य जीवों को खतरा पैदा हो जाएगा। वन्य जीवों से ही इस सृष्टि की सुंदरता है। ईश्वर की सबसे सुंदर रचना मानव है और एक मानव होते हुए हमारा भी कर्तव्य है कि ईश्वर की सुंदर रचना सृष्टि को बचाएं। हमें वन्य क्षेत्र ही नहीं बचाना है जल भी बचाना है। सुंदर हो सृष्टि हमारी, सभी को हो कल्याण, समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की जाए मदद यही तो एक रोटेरियन का कार्य है। रोटरी क्लब मेरठ महान के सभी पदाधिकारी इन दिनों पौधारोपण वृक्षारोपण अभियान में लगे हैं। सभी का संयुक्त प्रयास है कि इस अभियान में रोटरी क्लब मेरठ महान सबसे अव्वल साबित हो। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के इसके लिएप्रयास हैं  भी सार्थक हों।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *