बाईपास पर भाजपा सांसद का स्वागत

बाईपास पर भाजपा सांसद का स्वागत
Share

बाईपास पर भाजपा सांसद का स्वागत, फतेहपुर सिकरी आगरा से भाजपा के सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के किसान नेता व सांसद ने कहा कि देश का किसान भाजपा के साथ है। देश के किसान को कोई बहका नहीं सकता। किसानों के लिए जितना काम भाजपा ने किया है उतना किसी अन्य राजनीतिक दल ने नहीं किया है। कांग्रेस के शासनकाल में किसानों की दुर्दशा थी। लेकिन आज देश का किसान मोदी शासन में सबसे ज्यादा खुशहाल है। किसानों को उसकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है। सभी किसानाें को गन्ना भुगतान समय पर दिया जा रहा है। अब देश का किसान घर-घर मोदी हर-हर मोदी कर रहा है। किसान आंदोलन चलाने वाले नेताओं की भी असलियत सामने आ चुकी है। देश को किसानों को कोई भी बहका नहीं सकता है। उन्हें पता है कि केवल भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसकी सरकार किसानों के कल्याण में दिन रात लगी है। देश का किसान आज भाजपा के साथ है। यह बात उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव में साबित हो गयी जहां चार राज्यों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करायी है। सांसद राजकुमार चाहर  का मुजफ्फरनगर कार्यक्रम में जाने के दौरान परतापुर बाईपास पर संगठन के मेरठी पदाधिकारियों व दूसरे भाजपाइयाें ने जोदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिंदाबाद व मोदी-मोदी के नारे भी लगाए गए। जोरदार स्वागत से सांसद राजकुमार चाहर गदगद नजर आए। गोपाल शर्मा क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख धार्मिक सामाजिक संगठन प.उ.प्र. भाजपा महानगर महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। राजकुमार चाहर को पगड़ी व फूल माला पहनाकर जयकारों के उद्घोष के साथ स्वागत कर आगे भेजा गया। स्वागत करने में प्रमुख रूप से संजय त्यागी (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), प्रवेश गुमी (महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा), गोपाल शर्मा (महानगर महामंत्री किसान मोर्चा), बलराज डूंगर (भाजपा नेता), मनिंदर पाल (चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक), गुलाब सिंह तंवर, सुमित इटायरा, नितिन बैंसला, नोबेल खारी व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *