कलेक्ट्रेट में डाले ताले

Share

कलेक्ट्रेट में डाले ताले, शामली। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रतापगढ के वरिष्ठ सहायक की हत्या के कथित आरोपी उपजिलाधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में ताले डाले और  शोकसभा का आयोजन किया गया और उपजिलाधिकारी की गिरफ्तारी न होने पर प्रांतीय अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम आन्दोलन करने की चेतावनी दी।  उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतापगढ के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा की उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में कलक्ट्रेट मुख्यालय पर तालाबंदी करते हुए शोकसभा का आयोजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को देते हुए मांग की है कि आरोपी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव की तत्काल गिरफ्तारी कर सेवा से बर्खास्त किया जाये। मृतक के आश्रितों को एक करोड रूपये का मुआवजा दिया जाये। आश्रितों को तत्काल सेवायोजित किया जाये। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी व तीनों मांगे पूरी न हुई तो प्रांतीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार अग्रिम आन्दोलन किया जायेगा। ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकरण में जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक व मुख्य चिकित्साधिकारी भी पूर्ण रूप से सहभागी है। थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ में ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव सहित अन्य तीन व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा कायम किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियों मंे अत्यंत असंतोष व्याप्त है। पूरे प्रदेश के कर्मचारी इस विभस्त घटना से भयभीत है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। शामली संवाददाता ने बताया कि  अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, महामंत्री कुर्बान अली, विनोद अरोडा, राकेश सैनी, दिव्या वर्मा, आशुतोष, विनय कुमार, लियाकत अली, अशोक अरोडा, रवि कुमार, सुशील कुमार, ब्रजभूषण, अरूण कुमार, पदम सिंह, दुष्यंत राणा, नेहा गोयल, महताब अली, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं पूछा जा रहा है की आरोपियों की गिरफ्तारी कर होगी। इस मामले को लेकर कमर्चारियों में जबरदस्त नाराजगी है।

@Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *