धन तेरस पर बाजार पर धन वर्षा

धन तेरस पर बाजार पर धन वर्षा
Share

धन तेरस पर बाजार पर धन वर्षा

धनतेरस है। इसी के साथ पंच महोत्सव का उत्सव शुरू हो गया। बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। लोगों में उत्साह भी चरम पर है। मेरठ के  आबूलेन, बेगमपुल, बुढ़ाना गेट, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड सहित सभी बाजार जगमगा उठेंगे। एक दिन पहले से ही बाजारों में उमड़ी भीड़ से बाजार में धनवर्षा की उम्मीद से व्यापारी भी उत्साहित हैं। धनतेरस पर बर्तन, आभूषण, ऑटोमोबाइल की 500 करोड़ से अधिक की खरीद होगी। इलेक्ट्रिक लाइट, कपड़े, पूजन सामग्री की भी खरीदारी की जाएगी। धनतेरस पर धातु में पीतल, स्टील, सोना, चांदी की खरीदारी होगी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि की खरीदारी की जाएगी।

100 करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार

धनतेरस पर सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश जी के सिक्के खरीदे जाते हैं। ऐसे में कारोबार भी बढ़ जाता है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर सर्वाधिक चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियों की बिक्री होती है। हर कोई चांदी का सिक्का तो अवश्य खरीदता है। ऐसे में कारोबार 100 करोड़ तक पहुंच जाता है।

चमक उठा बर्तन बाजार
धनतेरस की पूर्व संध्या से ही बर्तनों की खरीदारी आरंभ हो गई। दीपावली पर हर कोई थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास खरीदता है। कुछ लोग क्राॅकरी सेट भी खरीदते हैं। आबूलेन महेश बर्तन भंडार के संचालक महेश ने बताया कि बर्तनों के साथ क्राॅकरी की भी बाजार में अच्छी मांग हैं। बाजार में शुक्रवार को सर्वाधिक बर्तनों की खरीदारी होगी।

गिफ्ट आइटम में जरूरत का सामान
उपहार स्वरूप दीपावली पर दिए जाने वाले सामान में इस बार जरूरत का सामान अधिक दिया जा रहा है। दीपावली से 15 दिन पूर्व ही व्यापारियों के पास बड़े ऑर्डर आने शुरू हो गए। कई व्यापारियों ने गिफ्ट आइटम की पैकिंग के लिए भी अलग से स्टाफ रखा है। जॉली शॉपिंग सेंटर के संचालक विकास ने बताया कि सजावटी सामान के साथ जरूरत का सामान भी काफी खरीदा जा रहा है।गैजेट, मोबाइल, लैपटॉप की भी बढ़ी मांग
बाजार में महंगे गैजेट, मोबाइल, लैपटॉप के साथ इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिोनिक्स आइटम की भी अच्छी मांग हैं। मोबाइल सहित इलेक्ट्रिक आइटम की बिक्री काफी बढ़ गई है। गैलेक्सी कंप्यूटर्स के संचालक संजय गोयल ने बताया कि गेमिंग लैपटॉप खासे पसंद किए जा रहे हैं। इन लैपटॉप में डिजाइनिंग आदि कार्य आसान हो जाते हैं। इसके साथ ही महंगे आईफोन्स की भी मांग अधिक है।कितना रहेगा कारोबार
– बर्तन : 80 करोड़
– सराफा : 100 करोड़
– ऑटोमोबाइल : 20 करोड़
– विद्यु उपकरण, सजावटी सामान : 25 करोड़
– कपड़े : 25 करोड़
– मिष्ठान : 15 करोड़
– खाद्यान्न : 75 करोड़
– मोबाइल, गैजेट, लैपटॉप : 25 करोड़
– पूजा सामग्री : 10 करोड़
– गिफ्ट आइटम : 20 करोड़


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पांच साल से 756 लाशें अपनी पहचान मांग रहीं हैं। इनमें बहुत सी ऐसी हैं, जिनको कत्ल करके टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया। इनकी पहचान नहीं होने से इनके कातिल खुलेआम घूम रहे हैं। कुछ बेनाम लाशें ऐसी भी हैं, जिनकी पहचान तो हो गई लेकिन पुलिस के रिकॉर्ड में वह अपडेट नहीं हो पाई हैं।मेरठ में 2019 से 2023 तक 812 अज्ञात शव बरामद हो चुके हैं। इनमें से 56 की पहचान हो पाई, बाकी के बारे में पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस साल की बात करें तो कितनी ही युवतियों की हत्या कर शव फेंक दिए गए, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पिछले कई साल से सिर काटकर शव फेंके जा रहे हैं। इस वजह से उनकी पहचान में मुश्किल हो रही है। हाल ही में दौराला में एक युवक का सिर और हाथ कटा शव बरामद हुआ था।

7 टुकड़ों में मिला था युवती का शव, नहीं हुई पहचान
छह जुलाई 2022 को लालकुर्ती थानाक्षेत्र के माल रोड स्थित बीआई लाइन डोगरा मंदिर के पास युवती का शव मिला था। सिर काटने के बाद उसका शव फेंका गया था। अब तक शनाख्त नहीं हुई। 12 अगस्त 2021 को माधवपुरम पुलिस चौकी के पास गठरी में महिला का शव नाले में पड़ा मिला था।

26 अक्टूबर 2020 को लिसाड़ी गेट के फातिमा गार्डन कालोनी के निकट स्थित कब्रिस्तान के पास प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव 17 टुकड़ों में मिला था। इसे फेंकने वाला सीसीटीवी में भी कैद हुआ, लेकिन पुलिस अब तक शनाख्त तक नहीं करा पाई। इस साल भी कई युवतियों के शव मिल चुके हैं।

पांच साल में मिलीं अज्ञात लाशें
थाना        लाशें 

कोतवाली        10
देहली गेट        23
लिसाड़ी गेट        17
ब्रह्मपुरी        24
परतापुर        13
टीपीनगर        39
सदर बाजार        34
लालकुर्ती        10
रेलवे रोड        43
सिविल लाइन    07
मेडिकल        303
नौचंदी        12
कंकरखेड़ा        42
दौराला        45
पल्लवपुरम        02
सरधना        16
सरूरपुर        07
जानी        44
रोहटा        05
मवाना        11
हस्तिनापुर        05
बहसूमा        06
फलावदा        08
किठौर        18
मुंडाली        07
खरखौदा        28
इंचौली        11
गंगानगर        04
परीक्षितगढ़        13
भावनपुर        04
लोहियानगर        01

मेडिकल में सबसे ज्यादा अज्ञात लाशें 
मेडिकल थाना क्षेत्र में पांच साल में सबसे ज्यादा 303 अज्ञात लाशें बरामद हुईं। पुलिस के रिकॉर्ड में इनमें से सिर्फ एक की ही पहचान हुई है। इसी थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज है। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि बहुत से शवों की पहचान बाद में हो जाती है, लेकिन पुलिस के रिकॉर्ड के लिए उसकी सूचना नहीं दी जाती है। इनमें बीमारी से मरने वाले अज्ञात लोग भी शामिल होते हैं।

एसपी क्राइम का कहना है कि अज्ञात लाशों की शनाख्त के लिए यूपी पुलिस के पोर्टल के अलावा डीसीआरबी से प्रदेश के सभी थानों में रिकॉर्ड भेजा जाता है, सोशल मीडिया की मदद भी ली जाती है।

‍@Back Home

 

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *