धूमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा
Share

धूमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा, -भाजपा नेता अनुज मित्तल ने किया यात्रा का भव्य आयोजन_ मेरठ के टीपीनगर गुप्ता कालोनी उत्सव मंडप श्री शिव मंदिर से मां दुर्गा की भव्य शोभयात्रा निकाली गयी।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन व क्षेत्र के लोग शामिल रहे। नवरात्र महोत्सव में अष्टमी को भाजपा नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर मंत्री अनुज मित्तल की अध्यक्षता में शोभायात्रा के आयोजन में मनीश गर्ग, चेतन गर्ग, विशाल गर्ग, अभिनव मित्तल, विपिन अरोरा, अनुज प्रजापति का सहयोग रहा। शोभायात्रा से पूर्व अनुज मित्तल व परिवार ने पूजन कराया। इसके बाद विधि विधान से मंत्रोच्चरण के साथ शोभयात्रा शुरू की। शोभायात्रा में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी पहुंचे थे। अमित अग्रवाल ने नारियल फोड़ कर शुभारंभ कराया। इनके अलावा संयुक्त व्यापार संघ के तमाम पदाधिकारी व शहर के सभी बड़े व्यापारी व भाजपा के नेता भी इसमें शामिल हुए। अध्यक्ष अनुज मित्तल ने सभी का आभार जताया। सबसे आगे भगवान गणेश की सवारी थी। इसके अलावा शोभयात्रा में अनेक देवी देवताओं की सवारियां शामिल थीं। सबसे अंत में दुर्गा भवानी की सवारी थी। इसमें शामिल अनेक बैंड बाजे धार्मिक गीतों के साथ माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना रहे थे। मार्ग में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से शानदार स्वागत किया गया। शानदार सफल शोभायात्रा के लिए क्षेत्रवासियों ने अनुज मित्तल का आभार जताया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *