तो क्या गांव में तमंचों की सेल

तो क्या गांव में तमंचों की सेल
Share

तो क्या गांव में तमंचों की सेल, मेरठ के गांव पेपला में  शुभम साक्षी कांड़ के बीच एक और बात सामने आयी है  जिसका खुलासा खुद पुलिस ने किया है। वो यह कि गांव में तमंचे व गोली बिक रही हैं। जिस तमंचे व कारतूस का जिक्र पुलिस ने किया है वह शुभम ने गांव में ही एक युवक से खरीदे थे। यह भी बात पुलिस ने ही बतायी है। अब बात की जाए इस कांड़ की जिसमें  अब शुभम और साक्षी की लाशें मिलने के मामले में यूटर्न आया है। पुलिस को कपड़ों की तलाशी में शुभम के पास 5 जिंदा कारतूस मिले। शुभम ने 3 दिन पहले गांव के एक लड़के से देसी तमंचा और 7 कारतूस खरीदे थे। वहीं साक्षी के एक और प्रेमी की केस में एंट्री हुई है। अब ऑनर किलिंग से पूरा मामला बेक्रअप के बाद हत्या और सुसाइड का बन चुका है। शुभम के शव की जांच की गई तो उसकी पैंट से 5 कारतूस मिले हैं। शुभम ने 3 दिन पहले 7 कारतूस और अवैध तमंचा गांव के एक समीर नाम के लड़के से खरीदे थे। 5 कारतूसों के मिलने से साफ है कि शुभम घटना की प्री-प्लानिंग करके प्रेमिका के घर पर आया था। शुभम ने कुछ दिन पहले प्रेमिका साक्षी के मोबाइल में उसके गांव के किसी दूसरे लड़के के साथ फोटोज देखे थे। दोनों की तस्वीरों में करीबी रिश्ते की झलक थी। ये फोटो देखकर शुभम भड़क गया था। उसने साक्षी से पूछा भी था कि ये तस्वीरें क्या है? इस पर दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद शुभम ने गांव में जाकर जब उस तीसरे लड़के से उन तस्वीरों के बारे में पूछा, तो उसने बताया था कि साक्षी उसकी गर्लफ्रेंड है। इस बात से शुभम काफी नाराज था।शुभम अपनी गर्लफ्रेंड का प्रेमी होना बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने सोच लिया था कि वो साक्षी को सबक सिखाएगा। इनकी कॉल डिटेल निकलवाई। 15 फरवरी को दोनों में लंबी बातचीत हुई थी। 16, 17 फरवरी को दोनों में बहुत कम बातचीत हुई है और 18 फरवरी को बात ही नहीं हुई।19 फरवरी को शुभम ने अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाकर लिखा कि हो गया ब्रेकअप, टुडे आई एम वेरी सेड। इसके बाद घटना हुई। घटना से पहले शुभम ने अपनी और साक्षी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी स्टेटस पर लगा ली थी। पूछताछ में पता चला है कि शुभन ने अपनी बहन, परिजनों को साक्षी से ब्रेकअप के बारे में बताया था।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *