ईडी पर गरजे कांग्रेसी

ईडी पर गरजे कांग्रेसी
Share

ईडी पर गरजे कांग्रेसी, मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति  के नाम ज्ञापन देकर मोदी सरकार द्वारा सवैधानिक संस्थानों का राजनीतिक दिवेश के चलते दुरुपयोग किये जाने, कांग्रेस कार्यालय में पुलिस के घुसने के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन दिया। किशन कुमार किशनी, आदित्य शर्मा, स. मनजीत कोछड व दिनेश मोहन शर्मा ने संबोधित किया। किशन कुमार किशनी ने कहा कि ईडी ने  राहुल गांधी को निराधार और मन गंडत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया है। यह सब भाजपा को खुश करने के लिए किया जा रहा है।  भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने एआईसी की घेराबंदी कर ली है। कांग्रेसी अपने ही कार्यालय में नहीं जा सकते। सीनियर कांग्रेसियों ने  अपराधियों की तरह बेरहमी से मारपीट कर रही है शांतिपूर्ण प्रदर्शनों और एकजुटता को कुचलने के लिए केंद्र सरकार क्रूरता के साथ पुलिस बल का प्रयोग कर रही है। प्रदर्शन मे कृष्ण कुमार किशनी,आदित्य शर्मा,प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान,मनजीत सिंह कोछड़,महेन्द्र शर्मा,धूम सिंह गुजर्र ,अखिल कौशिक,रविन्द्र सिंह,हेमचन्द्र ठेकेदार,सलीमुद्दीन शाह,योगी जाटव, इरशाद पहलवान,डॉ दिनेश मोहन शर्मा,कमल जायसवाल, अनिल अरोड़ा,देशपाल गुजर्र,अनिल शर्मा,सलीम पठान,रोबिन नाथ गोलू,विनोद सोनकर,ठा0 तेजवीर सिंह, रीना शर्मा,सुशीला कोहली,सुनीता मण्डल,राजेन्द्र जाटव,रिहान जकीउद्दीन, सलीमुद्दीन शाह,हरिसिंह कटारिया, अरविंद तालियांन,तनवीर इलाही,डॉ जुनेद,सत्य प्रकाश शर्मा,के0डी0शर्मा,इकराम पार्षद, महेन्द्र गुजर्र,सन्दीप चौधरी,युशूफ खिर्वा,डॉ प्रभात गौतम,दुष्यन्त सागर मौजूद रहे।

अमेरिका से हमलावर सतीश शर्मा

शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश शर्मा जो इन दिनों अमेरिका में हैं उन्होंने भी भाजपा की कठोर आलोचना की है। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए ईडी, सीबीआई, इंकम टैक्स व पुलिस को आगे कर रही है, पूरा देश जल रहा है। बदअमनी सरीखे हालात हैं। यह समझ नहीं आ रहा है कि पीएम के सलाहकार कौन है। उन्होंनेक सवाल किया कि देश की जनता ने क्या इन्हीं अच्छे दिनों के लिए भाजपा को सत्ता सौंपी थी। देश की जनता कह रही है कि इससे तो हमारे 2014 वाले बुरे दिन ही भले थे। मोदी सरकार देश की जनता के 2014 वाले बुरे दिन लौटा दे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *