घर-घर तिरंगा अभियान में उतरी भाजपा

घर-घर तिरंगा अभियान में उतरी भाजपा
Share

घर-घर तिरंगा अभियान में उतरी भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने पूरी शक्ति लगा दी है। मेरठ के भाजपा नेता इसको लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसीक्रम में शनिवार 6 अगस्त को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भी आयोजन किया गया। इसके अलावा वीर रस के कवि हरिओम पंवार के अवास पर पहुंचकर भाजपा के तमाम दिग्गजों ने उन्हें तिरंगा ध्वज भेंट कर पूरे मेरठ ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को घर-घर तिरंगा अभियान का संदेश देने का काम किया। भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाडी ने बताया कि इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग  जेपीएस राठौर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ विश्व विख्यात कवि शिरोमणी हरिओम पवार जी को उनके घर जाकर तिरंगा भेंट किया। इस मौके पर भाजपा के  महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, संयोजक विवेक रस्तोगी, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कश्यप आदि संगठन के देव तुल्य कार्यकर्ता गण रहे। इससे पहले अरविंद गुप्ता मारवाडी ने मेरठ पहुंचे अतिथियों को बाईपास पर पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत किया। वहां से वह काफिला के साथ क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पहुंचे तथा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर वहां तमाम बड़े भाजपाई एक कार्यक्रम मेंं शामिल हुए। घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर केवल भाजपा या जिला प्रशासन ही नहीं बल्कि अनेक सामाजिक संगठन भी पूरी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में वैश्य संगम नाम के संगठन की ओर से शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती इंटर कालेज में बड़ा आयोजन किया गया। वहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर व कैंट विधायक अमित अग्रवाल पहुंचे थे। भाजपा नेत्री व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने शनिवार को लालकुर्ती क्षेत्र में घर-घर जाकर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने तिरंगा ध्वज भी बांटे। कैंट बोर्ड के निवर्तमान सदस्य व भाजपा नेता अनिल जैन ने भी पूरे सदर क्षेत्र में अभियान चलाया। ऋषभ एकाडेमी का स्टाफ भी तिरंगा अभियान को समर्पित है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *