गुआना व भारत के रिश्ते शानदार: राजदूत

गुआना व भारत के रिश्ते शानदार: राजदूत
Share

गुआना व भारत के रिश्ते शानदार: राजदूत, मेरठ। भारत और गुयाना के बीच मजबूत रिश्ते कायम हैं। कोविड महामारी के दौरान भारत ने अच्छे दोस्त का रिश्ता निभाते हुए 80 हजार वैक्सीन हमारे देश को दी थी। अनेक क्षेत्रों में गुयाना और भारत कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। यह कहना है गुयाना के उच्चायुक्त श्री चरणदास परसौद का जिन्होंने आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की भरसक प्रशंसा की। गुयाना के उच्चायुक्त श्री चरणदास परसौद का शुक्रवार को आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ में आगमन हुआ। उनके साथ गोपनीय सचिव नेहा सैनी और शिक्षिका रूबी हरारी परसौद ने भी अपनी उपस्थिति से विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। सर्वप्रथम आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डा0 मयंक अग्रवाल ने उच्चायुक्त महोदय व अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर उच्चायुक्त महोदय ने आईआईएमटी परिसर और शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना की। तत्पश्चात गुयाना के उच्चायुक्त श्री चरणदास परसौद, गोपनीय सचिव नेहा सैनी और शिक्षिका रूबी हरारी परसौद मुख्य सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे तो विद्यार्थियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उच्चायुक्त महोदय व अतिथियों ने ज्ञान की देवी को नमन किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 वीपी राकेश, डा0 वत्सला तोमर व डा0 सुगंधा श्रोतिया ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन कर रहीं एकता शर्मा ने उच्चायुक्तका परिचय दिया।  उच्चायुक्त  ने बताया कि 180 साल पहले भारतीय गुयाना पहुंचे और वहीं जाकर बस गये। वहां की आबादी का बड़ा हिस्सा भारतीय मूल का है। भारत की भांति वहां लोग पूजा करते हैं और जन्माष्टमी आदि त्योहारों को हर्षपूर्वक मनाते हैं। गुयाना की दो शुगर स्टेट में 95 प्रतिशत लोग भारत से संबंध रखते हैं। अंत में डीन एससीएम डा0 सतीश कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डीन एसईटी डा0 संजीव महेश्वरी ने उच्चायुक्त महोदय व अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम आयोजन डा0 सुगंधा श्रोतिया ने किया। निदेशक प्रशासन डा0 संदीप कुमार, बौधिसत्व शील का विशेष योगदान रहा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *