PM बर्डथे पर दिव्यांगों को उपकरण

PM बर्डथे पर दिव्यांगों को उपकरण
Share

PM बर्डथे पर दिव्यांगों को उपकरण, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को भाजपाइयों ने दिव्यांगों को उपकरण बांटे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। सभी को इससे प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए। पीएम नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मेरठ द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्पर्श दृष्टि बंधित स्कूल बाईपास पर दिव्यांगों को 72 कृतिम उपकरण देकर दिव्यांग जनों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के  जिला अध्यक्ष  विमल शर्मा, संगठन के  महानगर अध्यक्ष  मुकेश सिंघल, भाजपा के मेरठ  कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर संगठन के महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी,  कमल दत्त शर्मा, अंकुर मुखिया, सुनील अग्रवाल, अंकित सिंघल, नरेंद्र उपाध्याय, मंजू सेठी, धर्मपाल आदि पार्टी के पदाधिकारी गण मंचासीन रहे एवं पार्टी के मंडल अध्यक्ष गण एवं अन्य पदाधिकारी गण ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर मौजूद भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना सभी के लिए बहुत ही सुखद है। साथ ही वादा भी किया कि आगे भी इस संस्थान के दिव्यांग बच्चों की जो भी जरूरत होगी उसको भी पूरा किया जाएगा। कृत्रिम उपकरण पाकर तमाम दिव्यांग बच्चे बहुत प्रसन्न नजर आए। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संस्थान की ओर से भी भाजपा नेताओं का इसके लिए आभार व्यक्त किया गया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *