आईआईए मेरठ के हिस्सें तीन बड़े पद

आईआईए मेरठ के हिस्सें तीन बड़े पद
Share

आईआईए मेरठ के हिस्सें तीन बड़े पद, देश भर के नामी औद्योगिक इकाइयों की संस्थान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से तीन बड़े पद मेरठ के उद्यमियों के हिस्से में आए हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 के लिए अतुल भूषण गुप्ता को दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया है। मेरठ आईआईए के लिए यह बेहद गौरव की बात है। मृदुल भाषी और उद्यमियों की समस्याओं के प्रति जागरूक और देश के तमाम मंचों पर उन समस्याओं को उठाने वाले अतुल भूषण गुप्ता का नाम भारतीय उद्योग जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

इसी तर्ज पर अशोक नाथ मल्होत्रा को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की सबसे महत्वपूर्ण संस्था या कहें इकाई  औद्योगिक विकास प्राधिकरण का चेयरमैन नामित किया है। यह बेहद गौरवपूर्ण पद है जो मेरठ के हिस्से में आया है।

मेरठ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मिलनसार और समाजाजिक कार्यों व लोगों की मदद में आगे रहने वाले गोल्फ जैसे रायल खेल के शौकीन अनुराग अग्रवाल की कार्यशौली और उनकी कुशलता पर एक बार फिर भ्ररोसा करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने उन्हें दोबार से आईआईए की मंडलीय इकाई की जिम्मेदारी दी है। उन्हें मंडलीय अध्यक्ष बनाया गया है। अतुल भूषण गुप्ता, अशोक नाथ महलोत्रा और मिलनसार मृदुभाषी व्यवहार, कुशल व लगनशील इन सभी उद्यमियों से अशोक अग्रवाल बेहद उम्मीद रखते हें। अपने अपने पूर्व के कार्यकाल के दाैरान तीनों ने ही इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को जिस ऊंचाई पर पहुंचाया है। जो गरीमा प्रदान की है उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसाेसिएशन की यदि बात की जाए तो मेरठ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के लिए अतुल भूषण गुप्ता औ अनुरा अग्रवाल के कार्यकाल और संस्था को चलाने की उनकी काबलियत का जिक्र आज भी इंडियन इंडिस्ट्रीज की नेशनल सेमिनारों में किया जाता है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का यदि देश भर में आज नाम है तो वह इन्हीं की देन है। कार्यकाल के दौरान तमाम बड़े आयोजन ही नहीं किए, बल्कि इनके कार्यकाल में अलग ही पहचान बना ली थी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *