जूही आप महिला जिलाध्यक्ष-बधाई का तांता

जूही आप महिला जिलाध्यक्ष-बधाई का तांता
Share

जूही आप महिला जिलाध्यक्ष-बधाई का तांता, सामाजिक सरोकारों का पर्यायवाची और समाज के दबे कुचलों की आवाज मेरठ की सामाजिक कार्यकर्ता जूही त्यागी को आम आदमी पार्टी ने मेरठ जनपद में अपनी आवाज बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने उन्हें मेरठ जनपद की महिला विंग की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी सदस्य व संगठन की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने जैसे ही प्रदेश के बीस जिलों की जिलाध्यक्ष के नाम की सूची साइट पर अपलोड की और उसमें जिसने भी जूही त्यागी मेरठ का नाम पढ़ा खुशी से उछल पड़ा। यह खबर जैसे ही मेरठ और आसपास के जनपदों व दूरदराज के परिचितों तक पहुंची उन्होंने जूही त्यागी को बधाई संदश देने शुरू कर दिए। बंधाई संदेशों की यदि बात की जाए तो सामाजिक संगठन यथार्थ के ग्रुप के अलावा तमाम लोगों ने उन्हें काल कर भी बधाई संदेश दिए हैं। यथार्थ के मोबाइल वाटसअप ग्रुप की यदि बात की जाए तो वह बधाई संदेशों से भरा हुआ है। हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगता है कि जूही त्यागी इन बधाई संदेशों को उत्तर देते देते शायद थक गयी हैं, लेकिन बधाई संदेशों का सिलसिला फिलहाल रूकता नजर नहीं आ रहा हे। हर कोई चाहता है कि सीधे बात कर जूही त्यागी को बधाई संदेश दे। इस बड़ी जिम्मेदारी और मिशन 2024 को लेकर जब इस संवाददाता ने जूही त्यागी से बात की तो उन्होंने सिर्फ एक ही शबद किया कि संगठन आला कमान को निराश होने का मौका नहीं दूंगी। ज्यादा बड़ी बात या दावा नहीं करती हूं, बस इतना ही कि आम आदमी पार्टी की मेरठ की महिला बिंग खुद को नेतृत्व के समक्ष साबित करने में ज्यादा वक्त नहीं लेगी। उन्होंने कहा कहाकि मेहनत मेरे हाथ में है। जूही त्यागी ने दावा किया कि साल 2024 में होने वाले चुनाव में नयी इबारत लिखने जा रही है। देश भर में इन दिनों बदलाव की बयार है चल रही।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *