जूही त्यागी का किया सम्मान

जूही त्यागी का किया सम्मान
Share

जूही त्यागी का किया सम्मान, सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणीय रहने वाली तथा समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज और केवल मेरठ ही नहीं देश भर की महिलाओं को सशक्त करने के लिए उद्यमशील आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष जूही त्यागी को सम्मानित किया गया है। दरअसल  नगर निगम मेरठ द्वारा टाउन हॉल में स्वछोत्सव -2023 अभियान के तहत नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मेरठ जिले की समस्त नगर निकायों में स्वच्छता सम्बन्धी जागरूकता कर रही महिलाओ को सम्मानित किया गया जिसमे यथार्थ के सारथी संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी को नगर निगम मेरठ के साथ मिलकर किये जा रहे कार्यो स्वच्छता जागरूकता तथा जनभागीदारी श्रेणी में “मास्टर ट्रेनर” सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता मेरठ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्री इन्द्र विजय जी व पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी श्री हरपाल सिंह जी द्वारा की गयी। इस मौके पर अनौपचारिक बातचीत में जूही त्यागी ने कहा कि यह सम्मान वह मेरठ की जनता काे समर्पित करती हैं। उन्होंने कहा कि केवल सिस्टम के भरोसे समस्याओं को नहीं छोड़ा जा सकता। समाज के प्रत्येक आदमी काे यह समझना होगा कि वह भी सिस्टम का हिस्सा है। समस्याओं के समाधान के लिए खुद आम आदमी को आगे बढना होगा। साथ ही सिस्टम को चलाने वाले अफसरों को विश्वास में लेकर उनका सहयोग लेना होगा। उन्होंने इस मौके पर नगरायुक्त की मुक्त कंठ से सराहना भी की।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *