महाराष्ट्र मंडल की विसर्जन शोभायात्रा

Share

महाराष्ट्र मंडल की विसर्जन शोभायात्रा, श्री गणेश महाराष्ट्र मित्र मंडल मेरठ द्वारा आयोजित गणेश विसर्जन शोभायात्रा के अवसर पर भगवान श्री गणेश की आरती व तिलक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आयोजकों द्वारा महाराष्ट्र से विशेष तौर पर बुलवाएं गए कलाकारों द्वारा पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष महेंद्र पाटील, विनोद पवार, प्रदीप हस्बे, सतीश मराठा, अशोक मराठा, संत कुमार वर्मा, आदि का विशेष सहयोग रहा इस शोभायात्रा में मराठा परिवारों की महिलाएं, बच्चियां और नवयुवक महाराष्ट्र डांस की विशेष प्रस्तुति करते हुए साथ साथ चल रहे थे। गणपति बप्पा की विशाल व भव्य विसर्जन यात्रा में मेरठ में काम करने वाले मराठा समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनका उत्सव इतना भव्य लगा रहा था मानों साक्षत महाराष्ट्र मेरठ में उतर आया हो। परंपरागत उत्साह व श्रद्धा के साथ यहां रहने वाले तमाम मराठा भाइयों ने शोभायात्रा की शोभा बढाने का काम किया। परंपरागत पगडी में सभी बेहद आकर्षक लग रहे थे। मार्ग में जहां भी विसर्जन यात्रा गुजरी पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पूरा आयोजन बहुत ही शानदार रहा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *