महेश बाली के आवास पर भाजपाइयों का मेला

Share

महेश बाली के आवास पर भाजपाइयों का मेला, महानगर भाजपा के महामंत्री सरस्वती लोग निवासी महेश बाली के आवास पर रविवार को भाजपाइयों का मेला सरीखा नजारा नजर आया। दरअसल महेश बाली के आवास पर रविवार को प्रदेश भाजपाध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे थे। इस औपचारिक मुलाकात का गवाह बनने वालो में प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, गौरव गोयल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर भाजपाध्यक्ष मुकेश सिंहल, राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, जिला भाजपाध्यक्ष विमल शर्मा व महामंत्री भंवर सिंह, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, भाजपा नेता अरूण वशिष्ठ, अश्वनी माावपुरम, राजकुमार मांगलिक, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, गौरव गाेयल, अंकुर गोयल, राजकुमार सोनकर सरीखे तमाम भाजपाइ जिन सभी के नाम का उल्लेख संभव नहीं हैं वहां मौजूद थे।

इससे पूर्व स्वतंत्र देव सिंह का मेरठ में बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहा। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्होंने भाजपा नेताओं व प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। भाजपा की महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस पहुंचने पर स्वतंत्र देव का स्वागत किया। रविकार को स्वतंत्र देव सिंह गंगा नगर निवासी शक्ति शक्ति राज्य मंत्री दिेनेख खटीक के आवास पर भी पहुंचे। वहां भी बड़ी संख्या में मौजूद दिनेश खटीक के समर्थकें व भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारी भी स्वतंत्र देव सिंह की आगवानी को मौजूद रहे।

साउथ दिल्ली के मेयर पहुंचे राज्य मंत्री केे आवास पर

प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर के आवास पर रविवार को  साउथ दिल्ली के मेयर पहुंचे। डा. सोमेन्द्र तोमर ने उनका गर्म  जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर साेमेन्द्र तोमर के समर्थक व भाजपाई भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने भी दिलली के पूर्व मेयर से मुलाकात की। भाजपा के नेता नरेन्द्र राष्ट्रवादी भी सोमेन्द्र तोमर के आवास पर दिल्ली के पूर्व मेयर से मिले।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *