पूर्व विधायक के परिवार के बीच स्वतंत्र देव

Share

पूर्व विधायक के परिवार के बीच स्वतंत्र देव, मेरठ में भाजपा के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के आवास पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जोरदार स्वागत हुआ। मौका था पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल से अनौपचारिक भेंट का। प्रदेश भाजपाध्यक्ष के आने की सूचना भाजपाइयों को मिली तो सैकड़ों की संख्या में वहां कार्यकर्ता जुटने लगे। देखते ही देखते वहां कार्यकर्ताओं का हुजूम लग गया। लेकिन स्वतंत्र देव सिंह यहां विशेष रूप से सत्यप्रकाश अग्रवाल से मिलने पहुंचे थे। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिवार के सदस्यों से आत्मियता से मिले। पूर्व विधायक ने प्रदेश भाजपाध्यक्ष के स्वागत में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी थी। इसके अलावा जो भी कार्यकर्ता वहां पहुंचा, उनका भी स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक के करीबियों में शामिल अश्वनी बेरीपुरा ने बताया कि यहां आने वालों में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी व नगर के दूसरे गणमान्य नागरिक भी शामिल थे। स्वतंत्रदेव सिंह का रविवार को बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहा। वह  कैंट विधायक अमित अग्रवाल के आवास पर भी पहुंचे। वहां स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी खुद वरूण संभाल रहे थे। स्वतंत्र देव सिंह के आगमन के मौके पर जितने भी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के अलावा अन्य लोग वहां पहुंचे वरूण ने सभी का स्वागत सत्कार किया। स्वतंत्र देव सिंह काफी देर तक कैंट विधायक के साथ रहे। रविवार को उन्होंने भाजपा के महेश बाली सरीखे संगठन के लोगों से भी भेंट की। उनका बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहा था। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा राज्यमंत्री डा. साेमेन्द्र तोमर के आवास पर दक्षिण दिल्ली के मेयर पहुंचे थे। उनसे मिलने के लिए भाजपा के नरेन्द्र राष्ट्रवादी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे थे।

Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *