निगम में व्यापार बंधु की बैठक

निगम में व्यापार बंधु की बैठक
Share

निगम में व्यापार बंधु की बैठक, मेरठ नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया। बैठक में नगरायुक्त के अलावा एडीएम सिटी व सीओ सिविल लाइन भी मौजूद रहे। व्यापारी नेता विपुल सिंहल ने जानकारी दी कि  बैठक में व्यापार बंधु बैठक में वर्षो से चली आ रही नगर निगम की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय में बैठक की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष विपुल सिंघल ने गढ़ रोड से सम्राट पैलेस होते हुए यूनिवर्सिटी रोड़ को जोड़ने वाले लिंक मार्ग को चौड़ा किए जाने के संबंध में कहा कि मेरठ मुख्य गढ़ रोड पर सम्राट पैलेस से होते हुए होटल सम्राट हैवेन्स, लोकप्रिय अस्पताल व अन्य चिकित्सकों के आगे से मार्ग यूनिवर्सिटी मार्ग को जोड़ने का काम करता है। इस लिंक मार्ग पर बनी काली सड़क यातायात के बढ़ते दबाव के लिए पर्याप्त नहीं है। इस मार्ग पर नाली ना होने के कारण बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जिस कारण प्रतिवर्ष इस मार्ग को बनाना पड़ता है और नगर निगम को करोड़ों रुपए की क्षति होती है। अनुरोध किया कि गढ़ रोड को यूनिवर्सिटी मार्ग से लिंक करने वाले सम्राट पैलेस के मार्ग को नाली से नाली तक डाबर की रोड बनाकर चौड़ा किया जाए तथा नालियों का पुनर्निर्माण किया जाए जिससे इस कॉलोनी का पानी सुचारु रूप से नाले तक जा सके और बरसात के दिनों में यह मार्ग सुरक्षित रहे तथा यहां से गुजरने वाला यातायात भी बिना जाम के निकल सके। इसी मार्ग पर दो पुलिया आबू नाला 1 व आबू नाला 2 पर बनी हुई है जिनके चौड़ी करने की भी आवश्यकता है। बैठक में कहा गया कि  सम्राट पैलेस के मार्ग पर बनी दोनों नाले की पुलिया को चौड़ा किया जाए।  इस मार्ग को चौड़ा कर नाली से नाली तक बनाया जाए। सड़क के दोनों ओर नाली का पुनः निर्माण हो। इससे स्थानीय लोगों तथा आम नागरिकों को सहूलियत मिलेगी और नगर निगम का भी प्रतिवर्ष होने वाला सड़क निर्माण का खर्चा बचाया जा सकेगा। इस मौके पर विष्णु दत्त पराशर, नवीन अग्रवाल, विपुल सिंघल, अकरम गाज़ी, रजनीश कुमार, प्रदीप शर्मा, विनेश जैन , अजय गुप्ता आदि रहे मौजूद।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *