नर्सेज संघ के चुनाव संपन्न

नर्सेज संघ के चुनाव संपन्न
Share

नर्सेज संघ के चुनाव संपन्न, नर्सेज संघ की बबीता ने ली शपथ, राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश लखनऊ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा का संयुक्त द्विवार्षिक लाला लाजपत राय मेडिकल मेरठ में संपन्न हुआ। इसमें सर्व समिति से अध्यक्ष पद पर बबीता गोस्वामी, सचिव संध्या प्रकाश, सुनीता तेवतिया, सुशीला सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अनीता गुप्ता, संगीता कश्यप व पुष्पा रानी, आडिटर पद पर मंजू सिंह व श्रीमती पारूल, उपाध्यक्ष पद पर शिवानी चौधरी, माधवी अग्रवाल, ज्योति चंदेल व महिला राघव चुनी गयीं। उक्त चुनाव राजकीय नर्सेज संघ चिकित्साा एवं स्वास्थ्य लखनऊ उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष शर्ली भंडारी, बीना त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष, कौशल्या गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन कुमार मित्रा जिलाध्यक्ष, नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट अनीता प्रकाश एवं राजकुमार त्यागी की देखरेख में संपन्न हुआ। कर्मचारी नेता कपिल राणा व संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शर्ली भंडारी ने नए चुने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नर्सेज के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहें। उनके साथ किसी भी प्रकार के अन्याय न होने दें। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। यह आवाज सड़क और सरकार दोनों जगह उठायी जानी चाहिए। नर्सज एकता सबसे पहले होनी चाहिए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *