प्रशिक्षण वर्ग में मोहित बेनिवाल का संबोधन

प्रशिक्षण वर्ग में मोहित बेनिवाल का संबोधन
Share

प्रशिक्षण वर्ग में मोहित बेनिवाल का संबोधन, मेरठ के बागपत रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यलय में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन संगठन के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल मुख्य वक्ता रहे। शुक्रवार को हुए सत्र की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने की। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता मारवाडी ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस सत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी अपनी बात रखी। साथ ही संगठन के लिए संक्रिय व निरंतर योगदान पर भी बल दिया। संगठन के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन प्रथम व सर्वोपरी है। हम सभी संगठन की वजह से हैं। केंद्र और प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारे हैं। यह सब संगठन व उसकी क्रियाशीलता निरंतर क्रियाशील रहने की वजह से ही संभव हो पाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश समेत देश के चार राज्यों में भाजपा की शानदार बहुमत के साथ का सरकार बनना किसी उपलब्धी से कम नहीं। भाजपा के कार्यकर्ता विपक्ष की तमाम साजिशों पर भारी पड़े। विपक्षी दल भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की शक्ति व एकजुटता से डरते हैं। मुकेश सिंहल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यही एकजुटता संगठन व सरकार की शक्ति है। प्रशिक्षण वर्ग को भाजपा के अन्य सीनियर नेताओं ने भी संबोधित किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *