पृथ्वी बचाने को पौधारोपण

पृथ्वी बचाने को पौधारोपण
Share

पृथ्वी बचाने को पौधारोपण, विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मेरठ मण्डप एसोसिएशन द्वारा गढ़ रोड डिवाइडर पर पौधारोपण किया गया। पृथ्वी यानी जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, वन्य जंतु और इससे जुड़े अन्य कारक सभी के संरक्षण का संकल्प लिया गया। हिन्दू संस्कृति के अनुसार भूमि, आकाश, वायु, जल और अग्नि को पंच तत्व माना गया। मान्यता है मानव शरीर इन्हीं पंच तत्वों से मिलकर बना है, इन सभी के संरक्षण हेतु पौधारोपण अति आवश्यक है। इस को ध्यान में रखते हुए मेरठ मण्डप एसोसिएशन ने संकल्प लिया कि वह आने वाले बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपकर मेरठ की हवा को शुद्ध करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, चेयरमैन सुबोध गुप्ता, गिरीश मित्तल आदि उपस्थित रहे। विपुल सिंहल ने कहा कि यदि पृथ्वी बचेगी तभी हम बचेंगे। यह सुंदर सृष्टि बचेगी। यदि हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली नस्लें सुरक्षित रहें। हमारे खानदार हमेशा कायम रहें। हमारी वंशावली की बेल यूं ही बढ़ती रहे तो हमें सबसे पहले पृथ्वी को बचाना होगा। सामाजिक कार्यकता डा. सरिता सिंहल ने कहा कि हमारी दुनिया यानि हमारी पृथ्वी बहुत सुंदर है। इसलिए कि हम इस पर रहते हैं, लेकिन आज इस पर खतरा मंडरा रहा है। प्रदूषण रूपी शत्रु इस पर बार-बार हमले कर रहा है। ग्लाेबल वार्मिंग से पृथ्वी को बड़े खतरे की बात पूरी दुनिया के देश मान रहे हैं, लेकिन दुख इस बात का है कि इस शत्रु से पृथ्वी को बचाने का कोई यतन नहीं किया जा रहा है। इसलिए अब जरूरी हो गया है कि हम खुद पहल करें। पृथ्वी को बचाने के लिए उसके चारों ओर हरियाली का कवच लगा दें। पृथ्वी को केवल हरियाली से ही बचाया जा सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी यह कि सामुहिक प्रयास करना होगा।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *