PM की मुहिम-अंजली की तिरंगा यात्रा

PM की मुहिम-अंजली की तिरंगा यात्रा
Share

PM की मुहिम-अंजली की तिरंगा यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घरा-घर अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता रविवार 14 अगस्त को बारिश व खराब मौसम की परवाह न करते हुए तिरंगा अभियान पर निकल गयी। अंजली गुप्ता ने मेरठ के सदर क्षेत्र के वार्ड चार के प्रत्येक मकान व प्रत्येक दुकान तिरंगा ध्वज लगाएं। अंजली गुप्ता के इस अभियान को क्षेत्र के लोगों को पूरा समर्थन मिला। हाथों में तिरंगे लेकर जब अंजली गुप्ता सदर क्षेत्र में पहुंची तो लोगों ने खासकर व्यापारी वर्ग ने उनका स्वागत किया। भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष से सभी व्यापारियों ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा ससम्मान लिया। इन सभी ने अपने प्रतिष्ठानों पर अंजली गुप्ता के द्वारा दिए गए तिरंगा ध्वज को लगाया। वह घर-घर गयीं। प्रत्येक मकान पर तिरंगा लगाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के घर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी भी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि आजादी के 75वें साल पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसका एलान खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि पूरे मेरठ के भाजपाइयों के लिए ही नहीं बल्कि सभी मेरठ जनपदवासियों के लिए गौरव की बात है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित वाहन रैली के उद्घाटन को अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रमों के बाद भी मेरठ पहुंचे। वह मेरठ की क्रांतिकारी भूमि पर भैंसाली मैदान शहीद स्मारक पहुंचे। शहीदों को नमन किया। मेरठ का सम्मान किया। यह मेरठ के सभी लाेगों के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है। अंजली गुप्ता ने कहा कि भाजपा छावनी मंडल की अध्यक्ष होने के नाते वह चाहते हैं कि पूरा छावनी क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाए। हर  घर हर एक प्रतिष्ठान सभी धर्म स्थलों पर तिरंगा शान से लहराए। यह्री हमारे देश के प्रधानमंत्री की भी कामना है। हम सभी मेरठ वासियों का यह प्रथम कर्तव्य बनता है कि क्रांतिकारियों की भूमि मेरठ को तिरंगे के रंग में रंग दें। सभी सहयोग करें।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *