रक्तदान में अंजली भी शामिल

रक्तदान में अंजली भी शामिल
Share

रक्तदान में अंजली भी शामिल, प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा मेरठ #कैंट विधानसभा द्वारा #कैंटोमेंट #अस्पताल में युवा मोर्चा द्वारा #रक्तदान #शिविर के आयोजन में मेरठ छावनी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बहन अंजली गुप्ता भी शामिल रहीं। रक्तदान शिविर का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया था। इसमें सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महानगर भाजपा के अध्यक्ष मुकेश सिंहल, महामंत्री अरिवंद मारवाडी गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता, नीरज मित्तल, विवेक रस्तौगी, भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया आदि के अलावा भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता और उनके संगठन की पूरी टीम शामिल रहीं। अंजली गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम सभी देशवासियों की प्रेरणा हैं। उनके स्वास्थ्य व लंबी आयु की प्रार्थना ईश्वर से करते हैं। अंजली गुप्ता भी रक्तदान का हिस्सा बनीं। इसके अलावा लालकुर्ती क्षेत्र में पीएम के जन्म दिन को मिठाई बांटकर मनाया गया। अंजली गुप्ता ने क्षेत्रवासियों का मुंह मिठा कराया। सभी भाजपाइ उनके इस कार्यक्रम में शामिल रहे।  कैंट विधानसभा छावनी मंडल लाल कुर्ती वार्ड नंबर 3 में धानमंत्री मोदी  के 72 वें जन्मदिन पर 225 किलो लड्डुओं का वितरण किया गया और और मोदी जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *