संविधान बचाने को जुटेंगे कांग्रेसी

संविधान बचाने को जुटेंगे कांग्रेसी
Share

संविधान बचाने को जुटेंगे कांग्रेसी, संविधान पर आसन्न संकट से निपटने के लिए प्रथम स्वतंत्रा संग्राम की भूमि मेरठ में 2 अगस्त को तमाम बड़े कांग्रेसी नेता जुटेंगे। यह जानकारी मेरठ कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने दी है। आंबेडकर ने बताया कि कांग्रेस की ओर से  2 अगस्त बुधवार को मेरठ के ऐतिहासिक शर्मा ममोरियल हाल मेरठ मे “सविधान बचाओ संकल्प सभा ” का आयोजन किया गया हैं। सभा के संयोजक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यश जाहिद अंसारी है। सभा की आयोजक जिला व शहर कांग्रेस कमेटी है। सम्मेलन मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप नरवाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पश्मिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नसीमुदिन सिद्धिकी मुख्य अतिथि होंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि सविधान बचाओ संकल्प सभा मे मेरठ, बागपत, व हापुड़ जनपद के हजारों कार्यकर्त्ता उपस्थित होंगे।
सभा सुबह 10.30 पर आरम्भ होंगी, मुख्य अतिथि लगभग सुबह 11.30 बजे पहुँचगे। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी इसको लेकर बयान दिया है। पीसीसी के पूर्व सचिव चौ. यशपाल सिंह का कहना है कि आज देश और संविधान को भाजपा ने संकट में डाल दिया है। ऐसे में केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि देशवासियों की भी चिंता बढ़ गयी है। देश के लोगों को आगे आकर अब संविधान विरोधी इस सरकार को उखाड़ फैंकना है। नगर निगम के पूर्व मेयर रंजन शर्मा प्रभाकर ने कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन शर्मा स्मारक सभागार पहुंचे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *