9 अगस्त को हुंकार भरे शिक्षक संघ

9 अगस्त को हुंकार भरे शिक्षक संघ
Share

9 अगस्त को हुंकार भरे शिक्षक संघ, डा उमेश त्यागी प्रान्तीय उपाध्यक्ष, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई ने  उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के  सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों, जिला मंत्रियों एवं सभी मंडलीय तथा प्रान्तीय पदाधिकारियों को जानकारी दी कि   31जौलाई 2023 को ,26सूत्रीय मांगपत्र पर शिक्षा निदेशक से सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता की कार्यवृत्ति भी जारी हो जायेगी। तदोपरांत शासन से गहन वार्ता होगी। ‌ उन्होंने संघ के   सभी साथियों से अनुरोध किया  है कि 09अगस्त 2023 को अपने- अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक ,कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता के लिये सम्पर्क अभियान में तेजी लायें। धरना प्रदर्शन के सम्बंध में  व्यापक रूप से प्रचारित करने का कष्ट करें । ‌‌संघर्ष के बिना शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संभव नही ‌है। हम सभी मिलकर 09अगस्त 2023 के धरना-प्रदर्शन को एतिहासिक बनाये। डा उमेश त्यागी प्रान्तीय उपाध्यक्ष, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई ने इसके लिए सभी को एकजुट होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जनपद मेरठ समेत पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन होगा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *