सांसद ने किया मार्शल पिच का निरीक्षण

सांसद ने किया मार्शल पिच का निरीक्षण
Share

सांसद ने किया मार्शल पिच का निरीक्षण, मेरठ के कंकरखेड़ा के मार्शल पिच इलाके में पहुंचकर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने शनिवार को सौ शैय्या के प्रस्तावित अस्पताल के लिए जो जगह व भूमि चिन्हित की गयी है उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभाग के अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के भाजपा के तमाम बड़े नेता, क्षेत्रवासी व अन्य लोग भी उपस्थित थे। सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता हर्ष गोयल ने बताया कि शनिवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल सांसद ने आज मेरठ में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 100 शैया के कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय का शिलान्यास मार्शल पिच, कंकरखेड़ा में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव  द्वारा 7 अगस्त को मेरठ आकर किया जाएगा। इसी के संबंध में आज विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर समीक्षा की। सांसद के स्तर से यहां कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय की स्थापना के लिए काफी प्रयास किए गए। उन्होंने इसके लिए सरकार से कई स्तरों पर बातचीत की। तमाम मंत्रियों से उन्होंने इसके लिए संपर्क भी किया, तब कहीं जाकर यहां कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय की स्थापना किए जाने के निर्णय पर सरकार की मोहर लग सकी। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि यह अच्छी बात है कि कंकरखेड़ा के मार्शल पिच इलाके में कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय स्थापना होगी। इसके लिए अभी तो केंद्रीय श्रम एवं राजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव शिलान्यास करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाए इसके लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। यह अस्पताल सभी कर्मचारियों के लिए बेहद मुफीद साबित होगा। इसकी यहां काफी समय से जरूरत थी। उन्होंने यह भी बताया कि किस किस स्तर पर उन्होंने इसके लिए प्रयास किए। कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय के शिलान्यास की घोषणा का सभी केंद्रीय कर्मचारियों ने स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का आभार भी जताया है। साथ ही आग्रह किया है कि जितनी जल्दी हो सके अस्पताल का कार्य निपटाया जाए। अच्छे डाक्टरों की व्यवस्था भी सांसद कराएं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *