सांसद-विधायक-महानगर अध्यक्ष सभी मौजूद

सांसद-विधायक-महानगर अध्यक्ष सभी मौजूद
Share

सांसद-विधायक-महानगर अध्यक्ष सभी मौजूद, कैंट बोर्ड के वार्ड छह से मेंबर दिवंगत मंजू गोयल की प्रतिमा अनावरण के माैके पर पूरी भाजपा मौजूद रही। इनमें सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल व उनके पुत्र वरूण अग्रवाल, भाजपा के महानगर संगठन के अध्यक्ष मुकेश सिंहल, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, पियूष शास्त्री, अरविंद मारवाडी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सांसद प्रतिनिध हर्ष गाेयल,भाजपा नेता आलोक सिसौदिया, अमन गुप्ता, कैंट छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, अंकित सिंहल, व्यापार संघ मंत्री अंकुर गोयल, सपा रालोद के गठबंधन की  कैंट प्रत्याशी मनीषा अहलावत के अलावा बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग तथा कैंट के सदर क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ या कहें जाने पहचाने चेहरे जिनमें गोपाल भाई, गौरव गोयल, अन्नपूर्णा हॉस्पटिल के ब्रजभूषण गुप्ता, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेश बंसल के अलावा अनेक मीडिया कर्मी आदि भी मौजूद रहे। कैंट के वेस्ट एंड रोड स्थित ग्रैंड ओरा में स्वर्गीय मंजू गोयल की प्रतिमा के अनावरण आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर से बुलाए गए कलाकारों ने भक्ति युक्त संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तमाम लोगों ने अंत तक इस भक्ति संगीत के कार्यक्रम का आनंद लिया। सुबह करीब 11 बजे के बाद से शुरू हुआ यह कार्यक्रम विधि विधान से पूजा अर्चना व प्रतिमा अनावरण के उपरांत करीब सवा एक बजे संपन्न हुआ। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल व भाजपा की महानगर कार्यकारिणी सदस्य गौरव गोयल ने अभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुडे़ तथा शहर के नामी बुद्धिजीवी भी मौजूद थे। महिला संगठनों से जुड़ी अनेक महिलाएं जिनको स्वर्गीय मंजू गोयल बेहद करीब से जानती थीं, उनके आयोजनों में भाग लेती थीं, वो भी इस मौके पर पहुंची थीं। सभी लोग मंजू गोयल द्वारा समाज व धर्म के लिए किए गए कार्यों को याद कर रहे थे।

 

 

 

 

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *