संस्कार भारती का गुरू पूर्णिमा उत्सव

संस्कार भारती का गुरू पूर्णिमा उत्सव
Share

संस्कार भारती का गुरू पूर्णिमा उत्सव, मेरठ। संस्कार भारती, मेरठ महानगर द्वारा नटराज पूजन एवं गुरू पूर्णिमा उत्सव का आयोजन पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज, मेरठ के सभागार में संस्था के अध्यक्ष डॉ0 मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता व प्रान्त प्रतिनिधि  भारत भूषण शर्मा, प्रान्तीय नाट्य संयोजक के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व नटराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता विजय मान ने अपने सम्बोधन में कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर नटराज पूजन गुरू पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास जयंती का आयोजन संस्कार भारती के छह प्रमुख उत्सवों में से एक है। नृतक शंकर को भारतीय जनमानस में देवाधिदेव महादेव के रूप में स्वीकार कर नृत्य कला के प्रति जा सम्मान प्रकट किया जाता है, वह विष्व में श्रेष्ठ है। नटराज कलाकारों के आदर्ष हैं। मुख्य अतिथि अजय मित्तल ने कहा कि संस्कार भारती, मेरठ महानगर द्वारा मेरठ में संस्कार भारती के प्रतिपादित उद्देष्यों के अनुरूप भारतीय कला एवं साहित्य से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संस्कृति व लोक कलाओं से परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। नृत्य के माध्यम से मानसी ग्रुप द्वारा षिव आराधना की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त कला साधक सम्मान में नाटक विधा में श्री अनिल शर्मा व मनमोहन भल्ला, चित्रकला विधा में डॉ0 राजेन्द्र राजन व जे0एस0 माधुरी, साहित्य विधा में श्री संजय कुमार, नृत्य विधा में मानसी अग्रवाल तथा डॉ0 देपेष शर्मा को प्राची विधा में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कला मनीषी सम्मान रीता चट्टा तथा शीलवर्धन जी को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन, कमल, वीरेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कोमल रस्तोगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय महामंत्री डॉ0 सुधाकर आषावादी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष श्री राकेश जैन, प्रतिभा जैन, अर्चना जौहरी, हरीश पराशर, श्याम भाई आदि की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अन्त में संस्था की महामंत्री डॉ0 दिशा दिनेश ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *