शहीदों को महिला मोर्चा का नमन

शहीदों को महिला मोर्चा का नमन
Share

शहीदों को महिला मोर्चा का नमन, भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल महिला मोर्चा ने थाना सदर बाजार से भैंसाली शहीद स्मारक तक अध्यक्ष अंजली गुप्ता के नेतृत्व में मौन जुलूस निकालकर देश को स्वतंत्र कराने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता के नेतृत्व में पूरा संगठन व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता तथा अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग तथा वार्ड चार की महिलाएं बड़ी संख्या में जनपद मेरठ के थाना सदर बाजार पर जमा हुईं। यहां अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने सभी बहनों को तिरंगा ध्वज बांटे। मार्ग में जो भी मिलता गया उन्हें भी तिरंगा ध्वज प्रदान किए गए। इसके अलावा तमाम प्रतिष्ठानों व मकानों पर तिरंगा ध्वज लगाकर अंत में सभी लोग भैंसाली स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। वहां शहीदों अंजली गुप्ता के साथ सभी ने देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इसके बाद ही मौन व्रत खत्म किया। भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने बताया कि आज पूरा संगठन यहां उनके साथ पहुंचा है। सभी बहने इसमें शामिल हैं। इसके अलावा पूरे छावनी क्षेत्र से भी भाजपा की तमाम बहनें शहीदों को नमन करने के लिए यहां उनके साथ पहुंची हैं। पीएम मोदी के घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ही यह मौन जुलूस निकाल कर सभी बहनोंं केे साथ शहीद स्मारक पहुंची हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *