महिला मोर्चा की अंजली प्रभातफेरी में

महिला मोर्चा की अंजली गुप्ता भी प्रभातफेरी में
Share

महिला मोर्चा की अंजली प्रभातफेरी में, भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता सोमवार 15 अगस्त को जिलाधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली गई पद यात्रा प्रभातफेरी में शामिल हुईं। इससे उन्होंने सदर क्षेत्र के तमाम पुलिस बूथों पर एनसीसी कैडेटस को राष्ट्रीय पर्व की बंधाई दी। प्रभातफेरी में अन्य लोगों के साथ भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी तिरंगा लेकर चलीं। इस प्रभातफेरी में जिलाधिकारी मेरठ के अलावा महानगर के तमाम गणमान्य नागरिक शामिल रहे। जिनमें पूर्व विधायक व स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के परिवारों से जुड़े लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में एनसीसीसी कैडेट, सामाजिक कार्यकर्ता तमाम विभागों के आला अधिकारी आदि भी इनमें शामिल रहे। प्रभातफेरी के रूट में जितने ही महापुरूषों की प्रतिमाएं पड़ी उन सभी पर माल्यार्पण किया गया। बाद में सभी लोग शहीद स्मारक व काली पलटन बाबा औघड़नाथ प्राचीन मंदिर स्थित शहीद स्थल पर भी पहुंचे। वहां भी शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंजली गुप्ता ने बताया कि प्रभातफेरी में उनकी संगठन के सभी पदाधिकारी व पार्टी की कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। प्रभातफेरी संपन्न होने के उपरांत छावनी मंडल महिला मोर्चा की सभी बहनों के साथ वह काली पलटन मंदिर पर भी रूकीं। यहां अंजली गुप्ता ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को तिरंगा ध्वज दिए और बच्चों को तिरंगा के बेज भी लगाए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *