शहर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा

शहर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा
Share

शहर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा , स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत #हरघर_तिरंगा अभियान में आज नगर मंडल में मेरठ शहर में  विशाल तिरंगा यात्रा निकली गयी तिरंगा रैली को ध्वज लहरा कर रैली का शुभारंभ किया प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य  Ashwini Tyagi, शहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी  Kamal Dutt sharma ,  महानगर महामंत्री, पीयूष शास्त्री, नगर मंडल अध्यक्ष परवीन शर्मा,  महामंत्री, सुरेश चंद शर्मा, पार्षद संदीप गोयल, पार्षद पंकज गोयल,  युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल कौशिक, रोहित आनंद,  उपस्थित रहे एवं तिरंगा यात्रा का शहीद स्मारक पर समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में वाहन पर सवाल कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। आयोजक दीपक शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

बीना वाधवा की रूपल को बधाई

घर-घर लगाएं तिरंगा: कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने सभी भाजपाइयों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशा के अनुरूप प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। प्रधानमंत्री इसको लेकर खासे उत्साहित हैं। बीना वाधवा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि प्रत्येक भवन पर तिरंगा लगाया जाए। उन्होंने अपनी ओर से भी लोगों को तिरंगा ध्वज की व्यवस्था कराई है। उन्होंने कहा कि देश को मिली आजादी का पर्व धूमधाम व शान से मनाया जाना चाहिए। बीना वाधवा ने क्षेत्र में तिरंगा भी बंटवाए हैं।

भाजपा नेता अनिल जैन का तिरंगा संदेश

भाजपा नेता अनिल जैन ने बंटवाएं तिरंगा: कैंट बोर्ड वार्ड पांच के निवर्तमान सदस्य अनिल जैन ने क्षेत्र में तिरंगा ध्वज बंटवाए हैं। उन्होंने सदर के सभी व्यापारियों से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भवनों पर तिरंगा ध्वज बंटवाने का आग्रह किया। अंकित गुप्ता मन्नू ने यहां तिरंगा ध्वज बांटे।

नीरज राठौर व नितिन बालाजी का संदेश: भाजपा नेता व कैंट बोर्ड के निवर्तमान सदस्य नीरज राठौर तथा भाजपा छावनी मंडल के महामंत्री नितिन बालाजी ने तिरंगा बांटने के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पीएम का संदेश लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य लगाएं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *