शहर में कृष्ण जन्म की धूम

शहर में कृष्ण जन्म की धूम
Share

शहर में कृष्ण जन्म की धूम, भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेरठ जनपद में धूमधाम व पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी। इस मौके पर शहर के तमाम मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियां सजायी गयीं। काली पलटन बाबा औघड़नाथ मंदिर, बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर महताब, इस्कॉन मंदिर दिल्ली रोड व रूड़की रोड, शहर सर्राफा स्थित प्राचीन मंदिर के अलावा सदर में बांके बिहारी प्रतिष्ठान पर श्रीकृष्ण लीलाओं का आयोजन किया गया। पूरा शहर भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति भाव में डूबा नजर आया। महताब स्थित बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी सुंदर झांकियां मंदिर समिति के महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि अमन गुप्ता के सहयोग से सजायी गयीं। सदर के बांके बिहारी प्रतिष्ठान पर कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रजमोहन उर्फ बिरजू भैय्या एंड संस व प्रदीप यादव ने किया। दिल्ली रोड इस्कॉन मंदिर में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल व महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी पहुंचे। वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा छावनी मंडल महिला माेर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने अनेक मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। भाजपा वार्ड चार के नीरज राठौर पत्नी सहित पूजा अर्चना को पहुंचे। इनके अलावा भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया व महामंत्री नितिन बालाजी संकट मोचन मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों पर प्रभु के दर्शन को पहुंचे। भाजपा की महिला नेत्री व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने भी जन्माष्टमी की पूजा अर्चना की। वह भाजपा समर्थकों के साथ लालकुर्ती व शहर के दूसरे मंदिरों में पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से जन्मष्टमी पर्व अधिक भव्यता से आयोजित किया जाता है। उन्होंने प्रदेश भर में की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए सीएम योगी का आभार जताया। भाजपा नेता नरेन्द्र राष्ट्रवादी ने बताया कि शास्त्रीनगर इस्कॉन केंद्र ने भी भव्य जन्माष्टमी झांकी सजायी। भाजपा के निंशांत गर्ग ने बताया कि  कंकरखेड़ा स्थित मंदिर महादेव में  राधा कृष्ण की झांकी में राधा के स्वरूप में नव्या गुप्ता एवं श्रीकृष्ण के स्वरूप में विधान गर्ग रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *