शांति त्यागी को किया याद

शांति त्यागी को किया याद
Share

शांति त्यागी को किया याद,  मेरठ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री शांति त्यागी जी की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। युगांश राणा ने बताया है कि शांति त्यागी जी की पुण्यतिथि पर प्रेम निवास बेगम पुल पर अनाथ बच्चों को भोजन व अन्य राहत सामग्री वितरित की। गौरव भाटी ने कहा है कि शांति त्यागी जी सर्व समाज के नेता थे, वह मेरठ से दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे, सभी वर्ग के लोगों की मदद करते थे हम सब भी उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव भाटी, नसीम कुरैशी, युगांश राणा, आमिर रजा,अनिरुद्ध त्यागी, राजीव गौड़, प्रदीप अरोड़ा,ताबिश खान, अमित शर्मा,अमित गोयल, राकेश कुशवाहा, मोनिंदर सूद,सौरभ दिवाकर,मोहित भाटी, मोहम्मद इमरान, दीपक शर्मा, राकेश मिश्रा, अरुण कौशिक, हरिओम सोनकर,पीटर हैरिसन,गोलू भाई, संजय कटारिया,अरुण जाटव, रवनीश जाटव, विजय चिकारा, गुलजार चौहान,अभिमन्यु त्यागी, डॉक्टर आई.डी. गौतम, सुरेंद्र ठाकुर, सलमान कुरैशी, गुड्डू खान आदि मौजूद रहे। युगांश राणा ने कहा कि शांति त्यागी कांग्रेस के लिए एक समर्पित नेता थे। हम सभी मेरठी कांग्रेसजन उनके ही बताए मार्ग पर चल रहे हैं। संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। देश विरोधी ताकतों से मुकाबला कर रहे हैं।
‍@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *