शारदा की द्रोपदी मुर्मू को बंधाई

Share

शारदा की द्रोपदी मुर्मू को बंधाई, भाजपा के मण्डलीय कार्यालय ध्यान चन्द नगर मेरठ में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की भारी मतों से जीत की खुशी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मलियाना मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति  ने की और संचालन मंडल महामंत्री विजय विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा  ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए एक ऐतिहासिक दिन है जब भारत की आदिवासी समाज की बुद्धिजीवी व सुलझी हुई महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू देश की महामहिम राष्ट्रपति निर्वाचित हुई है। भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि देश के सबसे पिछड़े आदिवासी क्षेत्र की सम्मानित बहन द्रोपदी मुर्मू  को राष्ट्रपति बनाने में भाजपा और घटक दलों सहित विपक्षी दलों के उन नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मुर्मू  को समर्थन दिया है। देश के यशस्वी लोकप्रिय  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बहन द्रोपदी मुर्मू  का चयन इतिहास के स्वर्णाक्षरों लिखा जाएगा। राष्ट्रपति के इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया  अखिलेश यादव ने पूर्व रक्षा मंत्री व अपने पिता मुलायम सिंह यादव को आईएसआई का एजेंट बताने वाले विपक्ष के प्रत्याशी को समर्थन दिया है यह साबित करता है।  अखलेश यादव की नज़र में अपने पिता की इज्जत भी मायेने नही रखती हे तो देश एवं प्रदेश की इज्जत अखलेश यादव क्या करेंगे इसके लिए अखलेश यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व मनोनीत पार्षद वीर सिंह सैनी जी ने कहाँ नवनिर्वाचित महामहिम देश का गौरव बढ़ायेंगी। इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत शारदा एवं मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति ने घर-घर जाकर लड्डू बांटे गए और ज़ोरदार आतिशबाजी की गई। सभी पदाधिकारियों ने महामहिम के चित्र के सामने तिरंगा ध्वज के साथ स्वागत किया ।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *