सिसोदिया पर फूलों की बारिश

सिसोदिया पर फूलों की बारिश
Share

सिसोदिया पर फूलों की बारिश, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया का स्वागत एवं अभिनंदन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के द्वारा हर्मन सिटी बागपत रोड मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय पर किया गया l कार्यालय पर हुई स्वागत सभा की अध्यक्षता पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा कौशिक एवं संचालन क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला संतोषी ने किया,पश्चिम उत्तर प्रदेश के 19 जिलों से आई हुई जिला अध्यक्ष एवं समस्त जिले की टीम ने बड़े उत्साह और पुष्प वर्षा के साथ अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया । नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उत्साह भरा, सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को जीवन जीने के लिए एक स्वस्थ और निडर वातावरण सुनिश्चित किया है, भा ज पा ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का कार्य किया,क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाएं बनाई. तीन तलाक से महिलाएं परेशान थीं मोदी जी ने तीन तलाक खत्म कर इस कुप्रथा से नारी को मुक्त करने का काम किया, महिलाएं अब समाज का नेतृत्व करेंगीl देश में सबसे अधिक महिला राज्यपाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में बनाई गईं है, वित्त मंत्रालय भारत की एक महिला के हाथों में है जो पिछले कार्यकाल में देश की रक्षा मंत्री थीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रहीं तो सुमित्रा महाजन ने लोकसभा स्पीकर बनकर देश को नेतृत्व दियाl प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के नेतृत्व में कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी महिला कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के विषय में विस्तृत जानकारी दी,कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल जी क्षेत्रीय मंत्री कविता मादरे उपस्थित रहीं l भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अपने सभी कार्यक्रम अपलोड करने के विषय में समझाया l कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता और कार्यक्रम की संयोजिका व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता ,वर्षा चोपड़ा ,विनीता सैनी एवं अल्पना चौहान रही l कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री सरोज देवी, विनीता शर्मा ,कविता सिरोही, सिद्धि प्रधान ,उदिता त्यागी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनीता चौहान ,शोध प्रमुख रजनी कालरा कोषाध्यक्ष अचला सदस्य कादंबरी कौशिक ,महानगर जिला अध्यक्ष गीता शर्मा का और उनकी टीम का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *