सरे राह चाकुओं से गोद कर हत्या

सरे राह चाकुओं से गोद कर हत्या
Share

सरे राह चाकुओं से गोद कर हत्या, रविवार की अल सुबह मेरठ के   कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कैंट स्टेशन के पास महिला पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की रविवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई।

मुरादनगर में 12 साल पहले हुई थी शादी

सरधना रोड के बटजेवरा गांव निवासी करण ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 12 साल पहले मुरादनगर में बिजेंद्र से हुई थी। शनिवार को बहन मुरादनगर से मायके बटजेवरा आ रही थी। कैंट से रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसने भाई करण को फोन कर स्टेशन आने को कहा। तो करण ने उसे शिवचौक तक बुलाया। प्रियंका स्टेशन वाली रोड से शिवचौक की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आए हमलावरों ने प्रियंका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर और गले पर कई वार किए।

लोगों ने खून में लथपथ महिला को सड़क पर पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने प्रियंका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की है।

इलाज के दौरान महिला की मौत
हमले के दौरान प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला प्रियंका को कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां महिला प्रियंका की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

पति ने दी अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर
मौत की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला के पति विजेंद्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद मामले के जांच शुरू करते हुए हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। वहीं महिला के मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

4 बच्चों की मां थी प्रियंका, दहेज के कारण रहता था विवाद

प्रियंका के 4 बच्चे हैं। करीब डेढ़ साल पहले पति बिजेंद्र को लकवा मार गया। इसकी वजह से पति, पत्नी में आए दिन अनबन रहती थी। कई महीने तक बिजेंद्र का इलाज यहीं बटजेवरा मेरठ में चला। दो महीने पहले बिजेंद्र मुरादनगर वापस चला गया। लेकिन प्रियंका चारों बचचों के साथ यही मायके में रह रहै। करण ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके जीजा बिजेंद्र का फोन आया था। उसने फोन करके प्रियंका को मुरादनगर मिलने बुलाया था। पति के बुलाने पर प्रियंका मुरादनगर गई थी। शाम को वापस ट्रेन से लौट रही थी तभी उसकी हत्या हो गई है। करण ने कहा कि अक्सर ससुराल वाले और जीजा बिजेंद्र बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *