बागपत में अपना दल एस का अभियान

बागपत में अपना दल एस का अभियान
Share

बागपत में अपना दल एस का अभियान, -बागपत में अपना दल (एस) मंडल प्रभारी द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान-अपना दल (एस) मेरठ मंडल प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव श्री अवध नरेश वर्मा जी का आज बागपत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मेरठ से महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष अलका पटेल, जिलाध्यक्ष मेरठ सुधीर पंवार एडवोकेट व के पी सिंह साथ में रहे सुरेंद्र पाल सिंह के सहयोग से जनपद बागपत की बडोत विधानसभा में अशोक कुमार, अंकुर जैन, मोहरसिंह पाल, अनिल चौहान, मोहम्मद सलीम व सहन्सर पाल आदि सक्रिय सदस्य बने। मंडल प्रभारी अवध नरेश वर्मा  ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है बागपत में सदस्यता अभियान चलाने के लिए अशोक कुमार को संयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने बताया कि अपना दल एस का जिला संगठन नेतृत्व के निर्देश पर संगठनात्मम मजबूती पर सबसे ज्यादा जोर दे रहा है। मिशन 2024 को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में उनका संगठन गंभीर है। इस पर लगातार काम चल रहा है। देश भर में बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। यृपी में एक-एक घर व एक -एक गांव को जोड़े का अभियान सफलता से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। लोगों को अपना दल एस की नीतियां समझायी जा रही हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *