तमाम नेता पहुंच रहे बधाई देने

तमाम नेता पहुंच रहे बधाई देने
Share

तमाम नेता पहुंच रहे बधाई देने,  संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर  राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मेरठ में  बधाई देने भाजपा के तमाम नेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डा‍. वाजपेयी ने दावा किया कि साल 2024 में भाजपा प्रचंड जीत के लोकसभा में नया इतिहास लिखेगी। डा. वाजेपयी को बधाई देने पहुंचने वालों में प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा, व्यापारी नेता विपुल सिंहल के अलावा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल सरीखे तमाम नेता शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दावा है कि भाजपा इस बार साल 2014 के इतिहास को दोहराकर नया रिकार्ड बनाएगी। लोकसभा चुनाव में 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। इसके साथ झारखंड की भी 14 सीटें जीतकर वहां एनडीए की सरकार बनाएगी। मोदी के 9 साल के काम और योगी का बुलडोजर यूपी में भाजपा की जीत का नया रिकार्ड कायम करेगा। पार्टी मां है, कार्यकर्ता की कब क्या भूमिका होगी यह पार्टी में तय रहता है। भाजपा ने मुझे बहुत दिन पहले राज्यसभा सदस्य, झारखंड राज्य का प्रभारी, मुख्य सचेतक का दायित्व दिया है। मैंने प्रयास किया है हर दायित्व पर खरा उतरा वो मैंने किया। जो नया दायित्व मिला है उसके लिए पार्टी, संगठन, कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी का धन्यवाद करता हूं। राष्ट्रीय नेतृत्व मोदी जी, नड्‌डा जी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं। ​​​​​​यूपी में पहले ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काम कर चुका हूं। पार्टी ने कार्यकर्ता के नाते मुझे ये जिम्मेदारी दी है। भूमिका क्या होगी ये पार्टी तय करेगी। उस भूमिका को पूरी मेहनत से पूरा करुंगा। हम राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। हम बिरादरी के आधार पर काम नहीं करते। भारत माता की संतान हैं। अगर बिरादरी की राजनीति करते तो अल्संख्यक समुदाय की बात नहीं करते। रही बात जाटों की तो हमारे प्रदेश अध्यक्ष जाट हैं। कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता वो हमेशा रहता है। मैं कार्यकर्ता था कार्यकर्ता रहूंगा।पीएम मोदी के 9 साल में किए गए काम और योगी का बुलडोजर ने अपराधियों को घरों ढहा दिया। साथ ही जेल भेज दिया। सरकार ने जनता, बहू, बेटियों को सुरक्षा दी है। सुरक्षा का अहसास कराने वाले योगी और 9 साल का मोदी 80 सीटें जीतेंगे। झारखंड में चौदह सीटें एनडीए जीतेगा, फिर हम झारखंड में सरकार भी बनाएंगे।

‍@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *